मुंबई पुलिस को मिली फोन पर धमकी
मुंबई: महाराष्ट्र की जान कहे जाने वाले मुंबई को एक बार फिर धमाके की धमकी मिली है। दरअसल मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को कल रात एक कॉल मिली जिसमें 31 दिसंबर को शहर में धमाकों की चेतावनी दी गई थी। फोन करने वाले ने खुद का नाम अजहर बताया और कहा कि वह यूपी से है और उसके पास हथियार और आरडीएक्स हैं। जांच में पता चला कि नरेंद्र कावले ने नशे की हालत में फोन किया था। इसके बाद इस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।