Aap Ki Adalat New Episodes with Rajat Sharma from January 7 at 10 PM watch on India TV | दर्शकों का इंतजार हुआ खत्म! 7 जनवरी से हो रही है देश के सबसे चर्चित शो ‘आप की अदालत’ की वापसी


Aap Ki Adalat New Episodes, Aap Ki Adalat, Aap Ki Adalat January 7, Aap Ki Adalat Latest- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा।

Aap Ki Adalat New Episodes: देश के सबसे चर्चित शो ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड का प्रसारण एक बार फिर से इंडिया टीवी पर शुरू होने जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से इस शो के नए एपिसोड की शूटिंग नहीं हो पा रही थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे। लेकिन अब दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ और 7 जनवरी से एक बार फिर इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड लेकर आपके सामने आ रहे हैं। दर्शक अपने इस पसंदीदा शो को पहले की तरह ही हर शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं।

कोरोना महामारी को देखते हुए ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड्स की शूटिंग बंद कर दी गई थी, क्योंकि पाबंदियों के चलते मेहमानों को शो पर बुलाना संभव नहीं था। दर्शकों की ओर से यह सवाल बार-बार पूछा जाता था कि ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड कब से प्रसारित होंगे, लेकिन अब उन्हें लंबा इंतजार नहीं करना होगा। इंडिया टीवी पर ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड्स की शुरुआत 7 जनवरी की रात 10 बजे एक बेहद ही खास मेहमान के साथ होगी। एक बार फिर आप इस खास शो में मेहमानों को ‘कटघरे’ में बैठकर रजत शर्मा के सवालों का सामना करते देखेंगे।

बता दें कि शनिवार को रात 10 बजे इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम ‘Legends of Aap Ki Adalat’ में रजत शर्मा ने ‘आप की अदालत’ से जुड़े कुछ अनसुने किस्सों और चुनिंदा यादों को दर्शकों के साथ साझा किया था। ‘आप की अदालत’ में 190 से ज्यादा हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं, और ये किस्से इन्हीं हस्तियों से जुड़े थे।  ‘आप की अदालत’ की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं और इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं। यह कार्यक्रम YouTube पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है।

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *