All schools from LKG to class 8th in Gorakhpur (Uttar Pradesh) will remain closed on 2nd and 3rd January। ठंड और शीतलहर के चलते यूपी, बिहार और पंजाब के स्कूल रहेंगे बंद


गोरखपुर में क्लास LKG से 8वीं तक के सभी स्कूल 2 और 3 जनवरी को बंद रहेंगे। - India TV Hindi


गोरखपुर में क्लास LKG से 8वीं तक के सभी स्कूल 2 और 3 जनवरी को बंद रहेंगे।

कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए देश के विभिन्न राज्य सरकारों ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। इसी क्रम में यूपी, बिहार और पंजाब के जिलों में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। यूपी में गोरखपुर के डीएम के आदेश पर एलकेजी से कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों को दो दिन दो दिन और तीन जनवरी को बंद रहेंगे। वहीं बिहार में पटना समेत सभी जिलों में स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे। पंजाब सरकार ने भी प्रदेश के सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है। सरकार ने कहा है कि 8 जनवरी तक के लिए प्रदेश के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा।

यूपी के गोरखपुर में स्कूलों को 8 जनवरी तक के लिए किया गया बंद 

UP School, School children, School closed in up, uttar pradesh, UP Government

Image Source : INDIATV

UP में 8 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद

यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड और शीतलहर को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। इसी क्रम में गोरखपुर के डीएम के आदेश पर एलकेजी से कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों को दो दिन दो दिन और तीन जनवरी को बंद रहेंगे। जिले में जो भी स्कूल इस नियम का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधालयों में छात्र और छात्राओं का अवकाश रहेगा लेकिन शिक्षक और शिक्षा कर्मचारी उपस्थित रहकर अपना काम करेंगे। 

बिहार में पटना समेत सभी जिलों में 7 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद

बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में नर्सरी से आठवीं क्लास तक के सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद रहेंगे। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सरकारी और प्राइवेट स्कूल दोनों बंद रहेंगे। बता दें कि पटना समेत पूरे बिहार में पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। यही नहीं, कई जिलों में शीतलहर का भी प्रकोप जारी है। इसी को देखते हुए स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

पंजाब में भी स्कूलों को किया गया बंद

Punjab, punjab school, punjab school children

Image Source : INDIATV

पंजाब में स्कूलों को बंद किया गया।

पंजाब के सभी शहरों में और गांवों में इस वक्त बड़े ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों को 8  जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है। सरकार ने कहा है कि 8 जनवरी तक के लिए प्रदेश के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए सभी स्कूलों की छुट्टी 8 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले आदेश में 2 जनवरी 2023 को स्कूलों को खोलने का आदेश दिया गया था लेकिन अब सभी स्कूल नौ जनवरी 2023 को ही स्कूल खुलेंगे। 

यूपी समेत इन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा

इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह व रात में घना से काफी घना कोहरा पड़ सकता है। इसके अलावा बिहार के कुछ जिलों में भी लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। इन प्रदेशों में अगले 5 दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। पहाड़ी राज्‍य हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड में भी अगले 3- 4 दिनों तक घना कोहरा पड़ने की संभावना जताई गई है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आने वाले 2 दिनों तक घना कोहरे छाया रह सकता है। अरुणाचल प्रदेश के लोगों को अगले 24 घंटों तक कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज अगले एक दो दिन में फिर बदलने वाला है। उत्‍तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में बारिश के साथ ही बर्फबारी की संभावना है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है, कई इलाकों में दृश्यता कम हो गई है। आईएमडी के अनुसार, मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि बहुत घना कोहरा आज भी बना रहेगा।

तापमान गिरने की संभावना

कोहरे और शीतलहर के भारी प्रकोप के साथ ही देश के कई राज्यों के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद भी जताई गई है। मौसम एक्सपर्ट की मानें तो हिमालय क्षेत्र से आने वाली उत्‍तर-पश्चिमी हवाओं का मैदानी भाग में काफी असर पड़ सकता है। उत्‍तर-पश्चिम भारत में इसके चलते न्‍यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज करने के आसार हैं। अगले 2 दिनों तक मध्‍य भारत में भी इसका असर देखा जा सकता है। ठंडी हवाओं के चलते हिमाचल प्रदेश में 1 जनवरी 2023, पंजाब और पश्चिमी राजस्‍थान में 4 जनवरी 2023, हरियाणा के साथ ही चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्‍थान के कुछ हिस्‍सों में भी 4 जनवरी तक शीतलहर बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *