Man who came to kill Shyam Manav who challenged Dhirendra Krishna Shastri of Bageshwar Dham arrested। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव की हत्या करने आया शख्स


Dhirendra Krishna Shastri And Bageshwar Dham- India TV Hindi

Image Source : FILE
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उनको चुनौती देने वाले श्याम मानव

नई दिल्ली: बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव की हत्या करने के इरादे से आए एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस शख्स के पास से हथियार भी बरामद कर लिया है। ये शख्स अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्याम मानव को मारने के लिए महाराष्ट्र आया था। ये जानकारी पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शख्स सूरत का है और उसे पिस्टल के साथ रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कौन हैं श्याम मानव?

महाराष्ट्र में जादू टोना के खिलाफ 2013 में जो कानून बना था, उसके पीछे अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति से जुड़े श्याम मानव का बहुत योगदान है। श्याम मानव ने ही बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री को ठग बताते हुए कहा था कि बागेश्वर सरकार के दरबार में चमत्कार के नाम पर ठगी हो रही है। इसके अलावा उन्होंने शास्त्री को चुनौती दी थी कि वह नागपुर में आकर उनके लोगों के सामने ‘चमत्‍कार’ दिखाएं। नहीं तो अंधविश्‍वास फैलाना बंद करें। बता दें कि श्याम मानव ने 28 साल की उम्र में अंग्रेजी के लेक्चरर की नौकरी छोड़ दी थी और अंध श्रद्धा के खिलाफ काम शुरू किया था। 

क्या है पूरा मामला 

दरअसल इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई, जब 5 से 13 जनवरी 2023 को महाराष्‍ट्र के नागपुर में रामकथा का आयोजन हुआ था। इसी दौरान श्याम मानव की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बागेश्वर महाराज के खिलाफ पोल खोल सभा आयोजित की। श्‍याम मानव ने धीरेंद्र कुमार शास्‍त्री को चुनौती दी कि वे आकर अपना चमत्कार दिखा दें, लेकिन शास्त्री ने ऐसा नहीं किया।

ये भी पढ़ें- 

‘अपना हिस्सा छोड़कर कैसे चले जाएं?’ नीतीश कुमार के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने किया पलटवार, जानें और क्या कहा

रूस को बड़ा झटका! जर्मनी ने यू-टर्न लेते हुए की बड़ी घोषणा, 14 लेपर्ड-2 युद्धक टैंक देकर करेगा यूक्रेन की मदद

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *