यूनियन बजट 2023 Live: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे से पेश करेंगी आम बजट


Budget 2023 Live- India TV Paisa
Photo:FILE Budget 2023 Live

Budget 2023 Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2023—24 का आम बजट पेश करने जा रही हैं। वित्तमंत्री का भाषण आज सुबह 11 बजे से लोकसभा में पेश होगा। महंगाई, घटते जॉब, ग्लोबल मंदी और अगले साल होने वाले आम चुनावों को देखते हुए इस बार के बजट को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारों को उम्मीद है कि बजट में वित्तमंत्री उज्जवला एवं आयुष्मान जैसी जनहितैषी योजनाओं में आवंटन को बढ़ा सकती हैं। 

अर्थव्यवस्था की रफ्तार घटकर 6.5 प्रतिशत

आर्थिक समीक्षा 2022-23 में मंगलवार को यह अनुमान जताया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष में घटकर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। हालांकि, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) में सात प्रतिशत रहने का अनुमान है। पिछले साल यह 8.7 प्रतिशत थी। 

रुपये पर कायम रह सकता है दबाव 

संसद में मंगलवार को पेश आर्थिक समीक्षा 2022-23 में कहा गया है कि निर्यात में स्थिरता तथा चालू खाते का घाटा (कैड) और बढ़ने से रुपया और कमजोर हो सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार, ऊंचे व्यापार घाटे की वजह से देश का चालू खाते का घाटा जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.4 प्रतिशत हो गया। यह अप्रैल-जून तिमाही में जीडीपी का 2.2 प्रतिशत था।

Latest Business News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *