श्रद्धा वॉकर के 35 टुकड़े नहीं देखी स्वरा भास्कर? जल्द होगा तलाक, जानिए ऐसा क्यों बोली साध्वी प्राची


twitter- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
Swara Bhaskar

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद काफी चर्चा में हैं। बता दें एक्ट्रेस ने फहद अहमद से कोर्ट में शादी कर ली। शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने ट्विटर पर एक पोस्ट भी किया था, जिस वीडियो में दोनों का प्यार नजर आ रहा था। फैंस कपल को बधाई भी दे रहे हैं। स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद मुसलमान हैं और वो हिंदू, उन्होंने इंटर रिलिजन शादी की है, जिस कारण यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हाल ही में साध्वी प्राची ने भी उनपे निशाना साधा है।

Anupamaa: अनुज और माया के बीच पिकनिक में बढ़ेंगी नजदीकियां, वनराज के बाद अब दूसरा पति भी देगा धोखा?

विश्व हिंदू परिषद नेता साध्वी प्राची ने कहा स्वरा भास्कर ने श्रद्धा वॉकर के 35 टुकड़े नहीं देखे है, उन्होंने कहा स्वरा भास्कर को सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए था। श्रद्धा और निक्की जैसे हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा ‘स्वरा पहले ही हिंदू विरोधी बयान देती रही हैं। अब फहाद अहमद संग शादी करके यह साबित कर दिया है कि वह हिंदू विरोधी हैं। शायद उन्होंने श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज और सूटकेस में रखे हुए नहीं देखे। साध्वी प्राची ने कहा जल्द ही मीडिया को उनके तलाक की खबर मिलेगी।

Abdu Rozik ने ‘पठान’ देखने के लिए बुक किया पूरा थिएटर, ‘झूमे जो पठान’ में किया धमाकेदार डांस, देखिए वीडियो

स्वरा भास्कर का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फहद को भाई कहा था। स्वरा ने पोस्ट करते हुए लिखा था कि ‘हैप्पी बर्थडे फहाद मियां! भाई का आत्मविश्वास बरकरार रहे, फहद अहमद खुश रहो, सेटल हो जाओ.. तुम बूढ़े हो रहे हो, अब शादी करो! तुम्हारा बर्थडे और साल, शानदार रहे दोस्त।’ वहीं इसपर भी साध्वी प्राची ने रिएक्ट करते हुए लिखा- ‘अच्छा तो ये आपके भाई है।’ स्‍वरा भास्‍कर (Swara Bhaskar) और फहाद अहमद (Fahad Ahmad) की पहली मुलाकात प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। स्‍वरा भास्‍कर (Swara Bhaskar) और फहाद अहमद (Fahad Ahmad) ने 6 जनवरी को स्‍पेशल मैरिज एक्‍ट के तहत अपनी शादी रज‍िस्‍टर की थी। फहाद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के स्टेट प्रेसिडेंट हैं। फहाद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पढ़ाई की है। उन्होंने एमफिल करने टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस किया और फिर पीएचडी भी की।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *