यूपी पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द, DGP ने जारी किए आदेश l UP police personnel Holi holidays are canceled DGP issued orders


Uttar Pradesh Police- India TV Hindi

Image Source : FILE
उत्तर प्रदेश पुलिस

लखनऊ: हम सभी खुशी-खुशी और बिना किसी डर से त्योहार मना सकें, इसके लिए पुलिसकर्मी जबरदस्त चौकसी रखते हैं। हम त्यौहार मना रहे होते हैं तो यही पुलिसकर्मी हमारी सुरक्षा में तैनात होते हैं। अब होली आ रही है। हर कोई इसे लेकर बेहद ही उत्साहित है। अब गलियों और चौराहों पर होली का हुडदंग होगा। इस हुडदंग और रंग को कोई बेरंग न कर दे, इसके लिए पुलिस वालों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 

डीजीपी ने जारी किए आदेश 

मीडिया में आई जानकरी के अनुसार प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों को 5 मार्च से 10 मार्च तक छुट्टी नही मिलेगी। उत्तर प्रदेश के डीजीपी डी एस चौहान ने सभी पुलिसकर्मियों को आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि  होली की वजह से सभी पुलिसवाले 5 मार्च से 10 मार्च तक ड्यूटी पर रहेंगे। हालांकि इस दौरान अगर किसी पुलिसकर्मी को बहुत ज़रूरी काम होता है तो छुट्टी मिल जाएगी। 

शनिवार रात जारी किये गए आदेश 

डीजीपी के द्वारा जारी यह आदेश सभी विभाग प्रमुखों, जोनल एडीजी, आईजी, डीआईजी रेंज, जिलों के पुलिस कप्तानों और राजकीय रेलवे पुलिस के अधीक्षकों को शनिवार देर रात भेज दिया गया है। इसके साथ ही होली को शांति और सौहार्दपूर्ण मनाए जाने के संबंध में कई और भी दिशानिर्देश जारी किये हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में आमतौर पर भी पुलिसवालों की होली एक दिन बाद ही मनाई जाती है। इस दौरान पुलिसकर्मी पुलिस लाइंस में आपस में जमकर होली खेलते हैं। हालांकि ज्यादातर कर्मी इस दिन भी ड्यूटी पर ही होते हैं।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें उत्तर प्रदेश सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *