WPL 2023 Mumbai Indians won WPL final against delhi capitals by 7 wicket under harmanpreet kaur captaincy | मुंबई इंडियंस ने रच दिया इतिहास, WPL के फाइनल में हरमनप्रीत कौर की लड़कियों ने किया कमाल


Mumbai Indians- India TV Hindi

Image Source : PTI
Mumbai Indians

WPL 2023 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई की जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर की लड़कियों WPL की पहले सीजन को जीत इतिहास रच दिया। इस मैच में मुंबई की ओर से नताली सिवर ने 60 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी के दमपर ही मुंबई इंडियंस ने यह खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जान लगा दि। दिल्ली की गेंदबाजों ने लो स्कोरिंग मुकाबले को अंतिम ओवर तक खीचा। लेकिन अंतिम ओवर तक चले इस रोमांचक मैच को मुंबई ने अपने नाम कर लिया।

कैसा रहा मैच का हाल

दोनों टीमों के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले की बात करें तो इस मैच में दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। इस दौरान कप्तान मेग लैनिंग ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज कुछ खास न कर सका। अंत में राधा यादव ने कुछ बड़े शॉट लगाए। राधा ने 12 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 2 चौके लगाए। मुंबई की ओर से ईसी वोंग ने एक बार फिर जलवा बिखेरा। इस मैच में उन्होंने 3 अहम विकेट झटके। हालांकि वह इस दौरान थोड़ी महंगी साबित हुई। उन्होंने 4 ओवर में 42 रन दिए।

दूसरी पारी की बात करे तो मुंबई के लिए 132 रनों का पीछा कर पाना आसान नहीं रहा। टीम ने मैच के अंतिम ओवर में इस टारगेट को चेज किया। 132 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत। टीम ने 23 रन के स्कोर पर ही अपने दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और नताली सिवर के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इस दोनों के बीच हुई साझेदारी के दमपर मुंबई की टीम ने मैच में दमदार वापसी की। हरमनप्रीत कौर ने इस दौरान 37 रनों की अहम पारी खेली। दिल्ली की ओर से राधा यादव ने दो विकेट लिए। नताली सिवर अंतिम ओवर तक टिकी रही और मुंबई को मैच जिताया। 

Latest Cricket News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Cricket News in Hindi के लिए क्लिक करें खेल सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed