Indian Railways News Train Passengers will be able to know when the blanket pillow and towel were washed। ट्रेन में मिलने वाले कंबल, तकिया और तौलिया आखिरी बार कब धुले थे? अब जान सकेंगे यात्री


 Indian Railways- India TV Hindi

Image Source : FILE
भारतीय रेलवे

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे की ट्रेनों में यात्रा करते समय अक्सर यात्री शिकायत करते हैं कि उन्हें मिलने वाला कंबल, तकिया और तौलिया धुला हुआ नहीं है या उनमें से बदबू आ रही है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने एक ऐसा तरीका निकाला है, जिससे यात्री यह जान सकेंगे कि आखिरी बार उन्हें मिलने वाले कंबल, तकिया और तौलिया को कब धोया गया था। रेलवे ने ये फैसला किया है कि वह यात्रियों को इस बात की पूरी जानकारी देगा कि आखिरी बार कंबल, तकिया और तौलिया कब धुले थे। 

रेलवे के क्यूआर कोड से मिलेगी पूरी जानकारी

दरअसल रेलवे की ओर से ट्रेन के एसी कोच में सफर के दौरान यात्रियों को कंबल, तकिया और तौलिया प्रयोग करने के लिए दिया जाता है। लेकिन इसको लेकर रेलवे को काफी समय से लगातार शिकायतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों की शिकायत होती है कि कंबल में से बदबू आ रही है। कोई ये शिकायत करता है की पूरा बेडिंग रोल ही बिना धुला है। इसी का समाधान निकलते हुए और लोगों के मन में उठने वाले सवालों का जवाब देने के लिए रेलवे ने क्यूआर कोड की व्यवस्था की है, जिसको स्कैन करते ही यात्री जान पाएंगे की बेडरोल गंदा है या साफ। साथ ही यह भी जान पाएंगे की यह आखिरी बार कब धुला है।

क्यूआर स्कैन कर रेलयात्री यह जान सकते हैं कि कब बेडरोल पैक हुआ है और सफाई से संबंधित सारी जानकारियां इस पर उपलब्ध होगी। रेलवे की ओर से कई ट्रेनों में दिये जाने वाले बेडरोल के पैकेट पर क्यूआर कोड अंकित करना शुरू कर दिया गया है। जानकारी प्राप्त कर बेडरोल गंदा मिलने के बाद यात्री उसे बदल भी सकेंगे। इसके लिए कोच अटेंडेंट की जिम्मेदारी तय की गयी है।

कई स्टेशनों पर शुरू हुई सुविधा

जानकारी के अनुसार रेलवे ने कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर फिलहाल यह सुविधा शुरू कर दी है। पूर्व मध्य रेलवे का गया जंक्शन समेत कई अन्य स्टेशन इसमें शामिल हैं। पूर्व मध्य रेलवे जोन के जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार के अनुसार रेल यात्रियों की ओर से लगातार बेडरोल के बारे में शिकायत की जाती थी। इस शिकायत पर अंकुश लगाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों में ये सुविधा शुरू की गई है। महाबोधि, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन, भुवनेश्वरी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन, रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में दिये जाने वाले बेडरोल के पैकेट में क्यूआर कोड अंकित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सभी ट्रेनों में दिये जाने वाले बेडरोल के पैकेट पर क्यूआर कोड अंकित किये जायेंगे। (इनपुट:IANS)

ये भी पढ़ें- 

यूपी: अतीक अहमद के भाई को सहूलियत देना पड़ा भारी! बरेली के जेल अधीक्षक किए गए निलंबित

दहेज में मिले होम थियेटर को चेक करते समय जोरदार धमाका, दूल्हा समेत 2 की मौत, पुलिस को दुल्हन के प्रेमी पर शक 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *