Delhi liquor scam after Manish Sisodia next will CM Kejriwal is next CBI will inquire today । दिल्ली शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया के बाद CM केजरीवाल का नंबर? आज पूछताछ करेगी CBI


delhi liquor scam - India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
शराब घोटाला मामले में केजरीवाल से होगी पूछताछ

दिल्ली शराब घोटाला: सीबीआई ने आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में हुए शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई ऑफिस के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले सीएम केजरीवाल ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया है और कहा है कि  सीबीआई ने मुझे आज बुलाया है और मैं निश्चित तौर पर जाऊंगा। वे बहुत शक्तिशाली हैं, वे किसी को भी जेल भेज सकते हैं। अगर बीजेपी ने सीबीआई को मुझे गिरफ्तार करने का आदेश दिया है, तो निश्चित रूप से सीबीआई उनके निर्देशों का पालन करेगी।

केजरीवाल से होने वाली पूछताछ को लेकर उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सांसद और मंत्री भी सीबीआई कार्यालय जाएंगे। सीबीआई मुख्यालय औऱ आसपास के इलाके में धारा 144 लागू की गई है और हेडक्वार्टर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी है। इन जगहों पर पहचान पत्र के बाद ही प्रवेश मिलेगा।

केजरीवाल ने क्या कहा-देखें वीडियो

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, आप (भाजपा) कहते हैं कि मैं भ्रष्ट हूं। मैं आयकर विभाग में कमिश्नर था, चाहता तो करोड़ों कमा सकता था। अगर अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट हैं तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।

आम आदमी पार्टी ने लगाया बीजेपी पर आरोप

केजरीवाल को शुक्रवार को सीबीआई का समन मिला था, जिसके बाद उनकी पार्टी ने आरोप लगाया था कि केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने की साजिश रच रही है। आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के कारण दबाव डाला जा रहा है।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम केजरीवाल रविवार को सीबीआई मुख्यालय पहुंचकर उनके सभी सवालों के जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हमारे सभी सांसद शांतिपूर्ण तरीक़े से अरविंद केजरीवाल को अपनी शुभकामनाओं के साथ सीबीआई मुख्यालय छोड़कर आएंगे।

बता दें कि शराब घोटाला मामले में आरोप साबित होने पर आप नेता मनीष सिसोदिया को पहले ही जेल भेजा गया है। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *