इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप से कांपी धरती, 1 घंटे में दो बार आया Earthquake
इंडोनेशिया में शक्तिशाली भूकंप आया है। हाल के समय में लगातार आ रहे भूकंपों के बीच यह भूकंप रविवार तड़के आया। जानकारी के अनुसार 1 घंटे में दो बार भूकंप से धरती कांपी है। यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ‘यूएमएससी‘ के मुताबिक, इंडोनेशिया में रविवार सुबह लगातार दो बार भूकंप के झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 और 5.8 मापी गई है। यूएमएससी ने बताया कि रविवार तड़के केपुलुआन बाटू में दो बार भूकंप से धरती कांपी है। रविवार को भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 6.1 रही। इसके कुछ ही घंटे बाद 5.8 तीव्रता वाला एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया। ईएमएससी के अनुसार पहले भूकंप का 43 किलोमीटर की गहराई पर उद्गम केंद्र था। वहीं दूसरा भूकंप 40 किलोमीटर की गहराई में आया। भूकंप से अभी तक किसी भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
चार दिन पहले भी इंडोनेशिया में आया था भूकंप
इससे पहले बीते बुधवार को भी इंडोनेशिया में भूकंप का झटका लगा था। सबांग के 16 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम में भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 आंकी गई थी। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप रात करीब 11 बजे आया था।