Mafia Atiq ahmed was reveal many secrets so opposition parties killed him bjp big allegation । माफिया अतीक की हत्या विपक्ष ने कराई है, क्योंकि वह…BJP नेता धर्मपाल का चौंकाने वाला दावा, जानें


atiq ahmed murder case- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
अतीक अहमद की हत्या, बीजेपी ने विपक्ष पर लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश: माफिया अतीक अहमद की हत्या को लेकर बीजेपी नेता ने चौंकाने वाला दावा किया है। उत्तर प्रदेश के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता धर्मपाल सिंह ने शनिवार को विपक्ष पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की हत्या के पीछे विपक्ष का हाथ है क्योंकि वह “कई रहस्य उजागर करने जा रहा था”।

धर्मपाल सिंह ने कहा, “सच्चाई यह है कि अतीक अहमद की हत्या के पीछे विपक्ष का हाथ है। उसकी गिरफ्तारी के बाद वह कई राज खोलने वाला था। इसलिए विपक्ष ने उसकी हत्या करवा दी।”

बता दें कि माफिया से राजनेता बने माफिया और उसके भाई अशरफ अहमद की पिछले सप्ताह प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या के बाद तीनों शूटरों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। 

अतीक अहमद 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या और इस साल फरवरी में बसपा नेता की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या का आरोपी था। इससे पहले दिन में पुलिस टीम जांच के लिए उस होटल में पहुंची, जहां हत्या से पहले अतीक अहमद के हत्यारे रुके थे। इससे पहले गुरुवार को, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित न्यायिक समिति ने प्रयागराज का दौरा किया, जबकि विशेष जांच दल ने अपराध स्थल को फिर से बनाया, जहां गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को 15 अप्रैल को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाते समय गोली मार दी गई थी।

गैंगस्टर से राजनेता बने सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी लवलेश तिवारी के तीन दोस्तों और उसके भाई को उत्तर प्रदेश के बांदा में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हिरासत में लिया। पुलिस ने कहा कि एसआईटी की टीम आगे की जांच के लिए हमीरपुर और कासगंज भी पहुंची है। 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें उत्तर प्रदेश सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *