gangster Tillu Tajpuria killed inside Tihar Jail by rival gang – तिहाड़ जेल के अंदर गैंगवार, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या


जेल के अंदर गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
जेल के अंदर गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

तिहाड़ जेल से एक बार फिर गैंगवार सामने आई है। खबर है कि जेस के अंदर ही बड़े गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई है। टिल्लू ताजपुरिया को राइवल गैंग के लोगो ने मौत के घाट उतार दिया। टिल्लू ताजपुरिया पर हमले के बाद उसे सुबह 06:30 बजे डीडीयू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि टिल्लू ताजपुरिया के ऊपर लोहे की रॉड से योगेश टुंडा और उसके साथी लोगों ने हमला किया था।

रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की करवाई थी हत्या


तिहाड़ जेल में फिर से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जेल में गैंगवार के चलते नामी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान के ऊपर राइवल गैंग के लोगो ने हमला किया था। जिसके बाद सुबह 06:30 बजे डीडीयू अस्पताल में टिल्लू ताजपुरिया की मौत हो गई। जानकारी है कि योगेश टुंडा और उसके साथी लोगो ने लोहे की रॉड से टिल्लू पर हमला किया था। टिल्लू ताजपुरिया ने ही रोहिणी कोर्ट के अंदर कोर्ट रूम में दूसरे टॉप मोस्ट गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या करवाई थी। तब उसके 2 शूटर भी दिल्ली पुलिस ने मार गिराए थे।

बताया जाता है कि जितेंद्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया की कॉलेज के जमाने से दुश्मनी चली आ रही थी। इस गैंगवार में दोनों गैंग के दर्जनों लोग मारे जा चुके हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

यह खबर अपडेट हो रही है…

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें दिल्ली सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *