Cannes Film Festival 2023 में डेब्यू करेंगी अनुष्का शर्मा? फ्रांस के एम्बेसडर से हुई मुलाकात


twitter- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
Cannes Film Festival

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कान्स में डेब्यू कर सकती हैं। जल्द ही कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज होने जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार यह आयोजन 16 मई से 27 मई के बीच है। इस फेस्टिवल का इंतजार फैंस के साथ-साथ फैशन क्रिटिक्स भी करते हैं। 

Anupamaa से कटेगा इस किरदार का पत्ता! जल्द होगी तुलसी की सास आपरा मेहता की एंट्री?

बता दें इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रेड कार्पेट में डेब्यू कर सकती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली ने फ्रांस दूतावास इमैनुएल लेनिन से मुलाकात की है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। साथ ही इस फोटो को खुद फ्रांस के एम्बेसडर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए फ्रांस के एम्बेसडर ने लिखा है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली से एक सुखद मुलाकात। मैंने विराट और टीम इंडिया को आगामी टूर्नामेंटों के लिए शुभकामनाएं दीं और CannesFilmFestival में अनुष्का की यात्रा पर चर्चा की।

Anjali Arora: MMS के बाद एक बार फिर बना अंजली अरोड़ा का मज़ाक, लोगों ने कहा देश को बर्बाद करने के लिए आप ही काफी हो

अनुष्का शर्मा ने 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी की, उन्होंने पिछले साल जनवरी में बेटी वामिका को जन्म दिया।’चकदा एक्सप्रेस’ फिल्म से चार साल बाद अनुष्का शर्मा एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं।  प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित ‘चकदा एक्सप्रेस’ झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है, जो 2012 में पद्म श्री पाने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग भारत और यूके में हुई है। 

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *