Aaj Ka Rashifal 17 May 2023- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
Aaj Ka Rashifal 17 May 2023

Aaj Ka Rashifal 17 May 2023: 17 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि 17 मई 2023 को रात 10 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। साथ ही बुधवार रात 9 बजकर 17 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। 17 मई को सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विनी नक्षत्र लग जाएगा।  इसके आलावा आज ही के दिन प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

1. मेष राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। माता- पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। शारीरिक रूप से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे । मेहनत से किये गए काम में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। जो लोग नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को अपने पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

2. वृष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। कारोबार में बड़ी सफलता मिलेगी। विदेश जाने का अवसर मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। जिन छात्रों की आज परीक्षा है, उसमें उन्हें अच्छे अंक मिलने की पूरी संभावना है। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। 

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 6

3. मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। अपने कार्यो को आप समय से पूर्ण कर लेंगे। ऑफिस में आज आपकी प्रशंसा होगी। आज इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। अगर आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। 

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

4. कर्क राशि 

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से पहले किसी जानकार व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। काफी दोनों से चल रही किसी समस्या का आज समाधान मिल जाएगा। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। परिजनों के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

5. सिंह राशि 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन रेग्युलर एक्सरसाइज करते रहिए। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है । दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ाने के लिए आज आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

6. कन्या राशि 

आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। आज के दिन आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और आप उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं। कारोबार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। विदेश से आपको नौकरी के लिए ऑफर मिल सकते हैं। कहीं धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी नए मित्र से मिलने पर आपको एक नई दिशा मिलेगी।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

7. तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज काम की दृष्टि से व्यस्तता ज्यादा रहेगी। आज किसी भी प्रकार की फिजूल खर्चा करने से बचे। इस राशि के बच्चे जो शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छा परिणाम मिलेगा। आज अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें, किसी से बहस भी हो सकती है। 

  • शुभ रंग- ऑरेंज
  • शुभ अंक- 3

8. वृश्चिक राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी होगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हुए है, उन्हें लाभ मिलने वाला है। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 1

9. धनु राशि 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी कंपनी का बुलावा भी आ सकता है। बिजनेस में बहुत बड़ा लाभ भी हासिल हो सकता है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को काफी मान-सम्मान मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

10. मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ कहीं बाहर लंच करने जा सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से आपको सहयोग मिलने के असार है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका वक्त सबके साथ अच्छा गुजरेगा। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

11. कुंभ राशि 

आज जो लोग कोर्ट कचहरी के क्षेत्र से जुड़े है उनका दिन अच्छा रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे, जिसमें आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में अच्छी तरह लगेगा। आज आपको धन लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्तिथि बहुत अच्छी होगी। जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन जातकों को आज बहुत बड़ा फायदा होगा।

शुभ रंग- लाल


शुभ अंक- 8

12. मीन राशि 

आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। आज व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा। अगर आपकी कपड़े की शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। लवमेट्स से आज कोई सरप्राइस मिलने से प्रसन्न रहेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

17 May 2023 Ka Panchang: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Jyeshtha Amavasya 2023: 19 मई को है ज्येष्ठ अमावस्या, जानें इस दिन क्या करना होगा शुभ और लाभकारी

Vat Savitri Vrat 2023: कब है वट सावित्री व्रत? जानिए सही डेट और बरगद पेड़ की पूजा का महत्व

 

More Rashifal News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *