एप्पल ने WWDC 2023 के पहले दिन कई बड़े ऐलान किए, जिसमें कंपनी ने लैपटॉप से लेकर सॉफ्टवेयर तक को लॉन्च किया।
Apple WWDC 2023 Event live updates: आज रात से टेक दिग्गज एप्पल का Worldwide Developers Conference 2023 शुरू हो रहा है। कंपनी इस इवेंट पर अंडर टेस्टिंग सॉफ्टवेयर, अपकमिंग सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी डेवलपर्स और फैंस के साथ शेयर करती है। इसके साथ ही कंपनी अपने कुछ अपकमिंग प्रोडक्ट की भी जानकारी इसमें यूजर्स को देती है। एप्पल ने इवेंट में 15 इंच मैकबुक एयर, मैकबुक प्रो को लॉन्च कर दिया है। इसकी के साथ कंपनी ने iOS17 को भी पेश कर दिया है। iOS 17 में कंपनी ने कई ऐसे फीचर्स दिए हैं जिससे iPhones यूजर्स को एक्सपीरियंस बदलने वाला है। WWDC 2023 आज यानी 5 जून से शुरू होकर 9 जून तक चलेगा। आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।
Apple WWDC 2023 live updates
Refresh
-
Jun 06, 2023
12:29 AM (IST)
विजन प्रो में मिलेगा नया एक्सपीरियंस
एप्पल के मुताबिक विजन प्रो में बेहतरीन सिनेमेटिक व्यूइंग एंगल दिए गए हैं। इसमें यूजर्स को 3D विजुअल्स, 100 इंच चौड़ा डिस्प्ले, स्पेशल ऑडियो का फीचर मिलेगा। इसमें यूजर्स को 4K डिस्प्ले मिलेगा। विजन प्रो M1 और R1 चिपसेट पर रन करेगा।
-
Jun 06, 2023
12:20 AM (IST)
विजन प्रो का डिजाइन
-
Jun 06, 2023
12:18 AM (IST)
Vision Pro पर होगा Disney+
Vision प्रो पर यूजर्स को Disney+ का सपोर्ट मिलेगा।
-
Jun 06, 2023
12:09 AM (IST)
विजन प्रो गेमिंग का बदलेगा एक्सपीरियंस
Apple का कहना है कि विज़न प्रो गेमिंग का एक नया एक्सपीरियंस देगा। Apple Vision Pro के साथ, आप कभी भी और कहीं भी ऐप्स, वीडियो गेम और वीडियो स्ट्रीमिंग का उपयोग कर सकते हैं।
-
Jun 06, 2023
12:05 AM (IST)
रियल वर्ल्ड का एहसास कराएगा विजन प्रो
एप्पल ने विजन प्रो को लेकर बताया कि जब आप वर्चुअल दुनिया को इससे देखेंगे तो आपको लगेगा कि आप रियल दुनिया में हैं।
-
Jun 06, 2023
12:00 AM (IST)
एप्पल ने Vision Pro को पेश किया
एप्पल ने Vision Pro को पेश किया।
-
Jun 05, 2023
11:57 PM (IST)
Apple Watch में watchOS 10 अपडेट
एपल ने स्मार्टवॉच के लिए watchOS 10 का अपडेट दिया है। watchOS 10 में यूजर्स को एक नया इंटरफेस मिलेगा। अब एप्पल वॉच यूजर्स डिजिटल क्राउन से ‘स्मार्ट स्टैक’ में विजेट्स देख पाएंगे।
-
Jun 05, 2023
11:44 PM (IST)
Airpods में मिलेगा एडेप्टिव ऑडियो का सपोर्ट
एप्पल ने अपने इवेंट में Airpods में नए फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि बहुत जल्द ही Airpods में अडेप्टिव ऑडियो का सपोर्ट मिलेगा। इससे म्यूजिक सुनने के दौरान बाहर की आवाज को बंद कर देगा। इसेक साथ ही यह फेवरेट म्यूजिक के हिसाब से वॉल्यूम सेट करेगा।
-
Jun 05, 2023
11:39 PM (IST)
Siri को मिला नया अपडेट
iOS 17 अपडेट के साथ ही के साथ अब Siri को एक बड़ा अपडेट मिल गया है। अब Siri को एक्टिव करने के लिए आपको Hey Siri बोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे सिर्फ Siri बोलकर ही एक्टिव कर सकते हैं।
-
Jun 05, 2023
11:34 PM (IST)
Apple कीबोर्ड ऐप पर AI का फीचर
iOS 17 अपडेट में कीबोर्ड को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए एप्पल ने कीबोर्ड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का फीचर ऐड किया है।
-
Jun 05, 2023
11:32 PM (IST)
Air Drop में मिलेंगे नए फीचर्स
एप्पल ने Air Drop में Name Drop का फीचर जोड़ा है, इसकी मदद से आप किसी भी दूसरे आईफोन के करीब अपना आईफोन लाकर आसानी से कंटेंट शेयर कर पाएंगे।
-
Jun 05, 2023
11:26 PM (IST)
Apple iPad OS17 फीचर्स
iOS17 अपडेट के बाद iPad में मिलेंगे ये फीचर्स
-
Jun 05, 2023
11:23 PM (IST)
Apple iPad की लॉक स्क्रीन को भी कस्टमाइज कर सकेंगे
OS17 अपडेट से Apple iPad में यूजर्स को इंटरेक्टिव विजेट मिलेगा। अब यूजर्स Apple iPad को लॉक स्क्रीन में भी कस्टमाइज कर सकेंगे।
-
Jun 05, 2023
11:17 PM (IST)
iOS 17 के बड़े फीचर्स
iOS 17 अपडेट से यूजर्स का स्मार्टफोन एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदलने वाला है। इसमें कई कमाल के फीचर्स मिलने वाले हैं।
-
Jun 05, 2023
11:15 PM (IST)
iOS 17 का खुलासा हुआ
एप्प्ल ने iOS17 को लॉन्च कर दिया है। नया ऑपरेटिंग सिस्टम कई बड़े फीचर्स के साथ आएगा। इसमें यूजर्स को अपनी फोटो को कस्टम स्टिकर बनाने की सुविधा दी गई है। इतना ही नहीं कीबोर्ड में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
-
Jun 05, 2023
11:08 PM (IST)
मैक प्रो के फीचर्स
एप्पल फैंस को मैक प्रो में जबरदस्त प्रीमियम क्लास के फीचर्स मिलने वाले है।
-
Jun 05, 2023
11:04 PM (IST)
एपल सिलिकॉन मैक प्रो से को किया लॉन्च
मोस्ट अवेटेड मैक प्रो को भी एप्पल ने फैंस के सामने पेश कर दिया है। एप्पल ने 6,999 डॉलर करीब (5,77,600) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया। फैंस इसे आज से ऑर्डर कर सकते हैं।
-
Jun 05, 2023
11:01 PM (IST)
M2 अल्ट्रा चिप को किया पेश
एप्पल ने नए चिप M2 अल्ट्रा की भी घोषणा की है,ये नई चिप सीपीयू को 20 प्रतिशत ज्यादा फास्ट बनाएगी।
-
Jun 05, 2023
10:56 PM (IST)
M2 Max और M2 Ultra की हुई घोषणा
Apple ने WWDC 2023 में 15 इंच मैकबुक एयर के बाद M2 मैक्स के साथ मैक स्टूडियो का भी ऐलान किया। यह नया मैक स्टूडियो M1 की तुलना में 25 प्रतिशत तेज होगा।
-
Jun 05, 2023
10:50 PM (IST)
Macbook Air की कीमत का खुलासा
Apple ने नए मैकबुक एयर लैपटॉप को 1,299 डॉलर यानी करीब 1.07 लाख रुपये में पेश किया है। 15 इंच मैकबुक एयर के 3 वेरिएंट होंगे।
-
Jun 05, 2023
10:45 PM (IST)
नए मैकबुक एयर में 10 घंटे का बैटरी बैकअप
नए Macbook Air Laptop में यूजर्स को 18 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा।
-
Jun 05, 2023
10:40 PM (IST)
15 इंच Macbook Air का हुआ ऐलान
एप्पल ने 15 इंच मैकबुक एयर का किया ऐलान। कंपनी ने बताया कि नया मैकबुक एयर 4 कलर ऑप्शन में आएगा।
-
Jun 05, 2023
10:23 PM (IST)
टिम कुक ने इवेंट की शुरुआत की
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने इवेंट की शुरुआत की। कंपनी की बड़े ऐलान कर सकती है। नए सॉफ्टवेयर और लैपटॉप लॉन्च हो सकते है।
-
Jun 05, 2023
10:21 PM (IST)
AI को लेकर हो सकते हैं ऐलान
हाल ही में गूगल ने अपने इवेंट में AI को लेकर कई बड़े ऐलान किए थे माना जा रहा है एप्पल भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस कर सकती है।
-
Jun 05, 2023
10:19 PM (IST)
CEO टिम कुक इवेंट की शुरुआत करेंगे
Apple के सीईओ टिम कुक कीनोट के साथ WWDC 2023 की शुरुआत करेंगे।