Is it unhealthy to eat a raw onion | कच्चे प्याज खाने के नुकसान


onion side effect- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
side effects of eating onion in salad

खाने में प्याज का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। दाल में तड़के से लेकर सब्जी में डालने तक हर खाने में प्याज का इस्तेमाल होता है। इतना ही नहीं प्याज का इस्तेमाल सलाद के रूप में भी खूब किया जाता है। छोले-चावल और राजमा-चावल के साथ सलाद में प्याज खाना लोग बेहद पसंद करते हैं। घरों में सलाद में खीरा, पत्ता गोभी, गाजर और टमाटर के साथ प्याज का भी इस्तेमाल होता है। गर्मी के मौसम में कई विशेषज्ञ भी कच्चा प्याज खाने की सलाह देते हैं लेकिन इस कच्चे प्याज के फायदे के साथ साथ नुकसान भी बहुत हैं, जिन्हें जानकर आप अपना सिर पकड़लेंगे। 

प्याज खाने के नुकसान (onion side effects)

सोडियम, पोटेशियम, फोलेट्स, विटामिन ए, सी, और ई से भरपूर प्याज से शरीर को कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस भी मिलता है। इसके अलावा प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। लेकिन सुपरफूड जैसी क्वालिटी रखने वाले प्याज के नुकसान भी हैं।

लो शुगर में नुकसानदायक

आजकल हाई शुगर के मरीजों के साथ साथ लो शुगर की मरीजों की संख्या भी बढ़ रही हैं। जो लोग low blood sugar की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें कच्चे प्याज से दूरी बना लेनी चाहिए। प्याज खाने से ब्लड में शुगर लेवल कम हो सकता है। इसलिए शुगर की बीमारी वाले मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर ही प्याज का सेवन करना चाहिए।

प्याज से कब्ज

प्याज में fructans की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में ये पेट में जाकर गैस की समस्या पैदा कर सकता है। अगर आप सलाद में कच्चा प्याज खाते हैं जो गैस की समस्या होने का चांस बढ़ जाता है।

प्रेग्नेंसी में प्याज का नुकसान (harm of onion in pregnancy)

प्रेग्नेंट महिलाओं को सलाद में कच्चे प्याज के सेवन से दूरी बना लेनी चाहिए। कच्चा प्याज खाने से जलन और मतली जैसी समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं कच्चा प्याज प्रेग्नेंट महिला के ब्लड प्रेशर के लेवल को भी घटा सकता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: Chole Bhature खाने के हैं शौकीन तो इन 5 जगहों का जरूर चखें स्वाद, एक को Netflix ने बनाया वर्ल्ड फेमस

खाने में करेला देख हाय-तौबा न मचाएं, मम्मी को बताएं कड़वाहट गायब करने वाले ये 4 ट्रिक्स

ऐसे बनाएंगे लहसुन की लाल चटनी तो 1 महीने तक नहीं होगी खराब, जीभ पर रखते ही मिलेगा झन्नाटेदार स्वाद

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *