odisha after horrible tran accident first train running today on same track watch video । ओडिशा: टकराईं ट्रेनें और बिछ गईं सैकड़ों लाशें, फिर से उसी ट्रैक पर दौड़ी पहली पैसेंजर ट्रेन, देखें वीडियो


passenger train run after accident- India TV Hindi

Image Source : ANI
फिर से उसी पटरी पर दौड़ी पैसेंजर ट्रेन

भारतीय रेलवे ने ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद  प्रभावित पटरियों पर आज एक बार फिर से यात्री ट्रेनों को चलाना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बाहनगा बाजार रेलवे लाइन को पूरी तरह रिस्टोर कर लिया गया है और आज सुबह अप लाइन पर पैसेंजर रेलगाड़ी भी चलनी शुरू हो गई है। बता दें कि  कल रात में डाउन लाइन पर भी ट्रेन चलाई गई थी। फिलहाल इस सेक्शन पर स्लो स्पीड में गाड़ी चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

हादसे के बाद पहली बार दौड़ी पैसेंजर ट्रेन, देखें वीडियो

2 जून की शाम को ओडिशा के बालासोर में बाहनगा बाजार रेलवे लाइन पर हुए इस हादसे के बाद महज 60 घंटों के भीतर रेलवे लाइन को ठीक कर दिया गया है। रेलवे, NDRF और राज्य सरकार की एक बड़ी टीम ने दिन रात लगातार काम करके इस काम को इतना जल्दी पूरा करके दिखाया है। इस हादसे के बाद से ही ग्राउंड जीरो पर मौजूद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव  ने इसके लिए रेलवे कर्मचारियों को बधाई भी दी।

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *