shukrawar ke din bas kare ye kaam upay totke do these astro remedies on friday to get blessings from maa laxmi and for good luck


शुक्रवार को करें बस ये एक काम- India TV Hindi

Image Source : PEXELS
शुक्रवार को करें बस ये एक काम

Shukrawar ke Upay:  हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। कहते हैं कि जिस घर में मां लक्ष्मी की पूजा होती है उस घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है साथ ही घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं इनकी विधिपूर्वक पूजा करने से सिर्फ धन की ही प्राप्ति नहीं होती है बल्कि वैभव भी प्राप्त होता है। ऐसे में अगर आप शुक्रवार के दिन बस इन खास मंत्रों के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करेंगे तो आपको हर तरह के संकटों से छुटकारा मिल जाएगा। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में, जिनका शुक्रवार को जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

  1. मां लक्ष्मी का यह मंत्र धन, ऐश्वर्य, सौभाग्य और यश प्रदान करने वाला होता है। इस मंत्र का शुक्रवार के दिन 108 बार तिल के तेल का दीपक जलाकर जाप करना चाहिए। मंत्र है – ‘ ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।’ 
  2. मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। यदि आप कर्ज या धन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है – ‘ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। ।’ 
  3. मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने और उन्हें कमल या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करने से सभी प्रकार की मनोकामाओं की पूर्ति होती है। मंत्र है – ‘ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।’ 
  4. मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से आपके घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। ‘ या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी। या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥ या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी। सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥’ 
  5. अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या फिर किसी तरह के कर्ज में फंसे हैं तो मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप जरूर करें। मंत्र है – ‘ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।’ 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडियाटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें-

हिंदू धर्म में शादी के समय सात फेरे ही क्यों लेते हैं? जानें आखिर क्या है इसका असली वजह

Samudrik Shastra: ऐसे दांत वाले होते हैं किस्मत के धनी, दांतों के शेप से जानें कितने भाग्यशाली हैं आप

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Festivals News in Hindi के लिए क्लिक करें धर्म सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *