Arun Govil ram of ramayan react on Adipurush dialogues by manoj muntashir | Adipurush के मेकर्स पर भड़के ‘रामायण’ के राम, लगा दी मनोज मुंतशिर की क्लास


Prabhas, Arun Govil, Adipurush - India TV Hindi

Image Source : DESIGN PHOTO
Prabhas and Arun Govil

प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म के डायलॉग और सीन्स को लेकर बवाल मचा हुआ है। लोग फिल्म के निगेटिव रिव्यू दे रहे हैं। इसी बीच कई बड़े स्टार्स भी ‘आदिपुरुष’ के मेकर्स की क्लास लगाने के लिए तैयार हो गाए हैं। ऐसे में फिल्म मेकर्स की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। डायरेक्टर ओम राउत और लेखक मनोज मुंतशिर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में ‘रामायण’ के राम यानी अरुण गोविल ने भी फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

VFX और डायलॉग है बवाल की वजह

प्रभास अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने रिलीज होते ही बवाल खड़ा कर दिया है। फिल्म को लेकर विवाद कम होते नजर नहीं आ रहे हैं। ये सारा बवाल फिल्म के VFX और डायलॉग्स को लेकर हो रहा है। ऐसे में ‘रामायण’ के राम यानी अरुण गोविल का भी बयान सामने आ गया है। एक्टर फिल्म मेकर्स पर भड़के नजर आए। उन्होंने VFX की आलोचना के साथ-साथ खराब डायलॉग्स की भी आलोचना की है। अरुण गोविल का कहना है कि रामायण का चित्रण ‘आदिपुरुष’ में जिस तरह से किया गया है वो पूरी तरह से गलत है। 

मेकर्स पर भड़के अरुण गोविल
रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने कहा कि VFX बिल्कुल अलग पहलू है। इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए क्योंकि इसी के जरिये किरदारों को सही तरीके से पेश किया जाता है। मनोज मुंतशिक के डायलॉग्स को लेकर भी अरुण गोविल चुप नहीं रहे। उन्होंने कहा, ‘मैं रामायण में इस तरह की भाषा का समर्थन नहीं करता। मुझे समझ नहीं आ रहा कि इस फिल्म को बनाने के बारे में मेकर्स की क्या ही सोच रही होगी।’ अरुण गोविल आगे कहते हैं, ‘रामायण हमारे लिए आस्था का विषय है। इसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ अस्वीकार है।’ साथ ही कहा कि इसे मॉडर्न कॉन्सेप्ट के साथ नहीं जोड़ा जा सकता। मनोज मुंतशिर के बयान पर कहा कि उन्हें बच्चों से पूछना चाहिए कि उन्हें फिल्म पसंद आई या नहीं।

मनोज मुंतशिर की सफाई
बता दें, डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने इस पर सफाई भी दी है। उनका कहना है कि आसान भाषा में फिल्म को समझने के लिए ऐसे डायलॉग रखे गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ये फिल्म आज की जेनरेशन को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। साथ ही मनोज ने कहा कि उनको ओम राउत ने पहले दिन से कहा था कि ये फिल्म बच्चों को दिखाने के लिए बनाई जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बच्चों को फिल्म पसंद आएगी। वैसे मनोज मुंतशिर की ये सफाई किसी को भी हजम नहीं हो रही है। 

ये भी पढ़ें: Adipurush के डायरेक्टर ओम राउत और लेखक मनोज मुंतशिर पर पड़ी मुश्किल, दर्ज हुई शिकायत

Adipurush के पॉजिटिव रिव्यू लगाने के लिए पैसे बांट रहे मेकर्स! ट्विटर पर वायरल हुआ ये स्क्रीनशॉट 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *