
Nita Ambani
Nita Ambani Video: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी पीएम के लिए आयोजित डिनर के लिए व्हाइट हाउस में स्पेशल इनवाइटेड गेस्ट में से एक थे। ट्विटर पर जो बिडेन और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब नीता अंबानी का एक और वीडियो जमकर तारीफें पा रहा है। यह वीडियो है ही इतना बेहतरीन कि इसे देखने वाला तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा। इस वीडियो में नीता अंबानी एक कलाकार के सामने खड़ी हैं, जिसकी पेंटिंग को छूने से पहले उन्होंने अपने सेंडल उतारे।
नीता अंबानी ने जीता हर हिंदू का दिल
यह वीडियो व्हाइट हाउस का नहीं बल्कि NMACC इवेंट का है। यह इवेंट अप्रैल में आयोजित किया गया था। NMACC को भारतीय कला और संस्कृति की सुंदरता को उजागर करने के लिए ही बनाया गया है। वीडियो में हम एक कलाकार को नीता अंबानी को भगवान श्रीनाथ जी की एक बड़ी तस्वीर गिफ्ट करते हुए देख सकते हैं। इस गिफ्ट को देखते ही नीता अपनी सेंडल उतारती हैं। क्योंकि इसमें श्रीनाथ जी की तस्वीर बनी हुई है। यह तो हम जानते हैं, अंबानी परिवार भगवान कृष्ण के अनुयायी है। देखिए ये वीडियो…
लोग बोले- इसे कहते हैं संस्कार
हम देख सकते हैं कि नीता अंबानी पेंटिंग को छूते ही अपनी सैंडल उतार देती हैं। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता की भक्ति और कलाकार के प्रति विनम्रता देखकर सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो गए। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। कोई कह रहा है कि नीता अंबानी की सफलता का यही राज है, तो कोई कह रहा है कि असली भक्त की यही पहचान है।
रेशम की साड़ी में पहुंची व्हाइट हाउस
पीएम के लिए आयोजित डिनर में नीता अंबानी पति मुकेश अंबानी के साथ नजर आईं। उन्होंने इस अवसर के लिए एक सफेद रेशम साड़ी चुनी। उन्होंने सटल मेकअप किया था और अपने बालों को लो बन में बांधा था। इस कार्यक्रम की मेजबानी जो बिडेन ने की थी। एप्पल के टिम कुक भी डिनर के समय मौजूद थे। इंद्रा नूई, आनंद महिंद्रा, निखिल कामथ, राल्फ लॉरेन वहां अन्य प्रमुख अतिथि थे।
रेखा की दिलकश आवाज ने फिर किया मदहोश, रिलीज हुआ Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin का नया ट्रेलर
राम चरण और उपासना ने दिखाई अपने बच्चे की पहली झलक, नन्हे मेहमान संग दिए पोज
