JEE Advanced AAT Result 2023: आज जारी होंगे जेईई एडवांस्ड एएटी 2023 परीक्षा के परिणाम, ऐसे कर सकेंगे चेक-JEE Advanced AAT Result 2023 will be released today this is how you can check


आज जारी होगा जेईई एडवांस्ड एएटी 2023 परीक्षा का रिजल्ट- India TV Hindi

Image Source : FILE
आज जारी होगा जेईई एडवांस्ड एएटी 2023 परीक्षा का रिजल्ट

JEE Advanced AAT Result 2023: आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट यानी एएटी 2023 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(IIT) गुवाहाटी की तरफ से आज यानी 24 जून को  AAT 2023 परीक्षा के रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, इस परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

बता दें कि जेईई एडवांस्ड एएटी 2023 परीक्षा का आयोजन 21 जून को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को 18 जून से लेकर 19 जून के बीच आयोजित की गई थी। आधिकारिक अपडेट के मुताबिक, रिजल्ट का लिंक आज शाम 5 बजे jeeadv.ac.in पर एक्टिव हो जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।   

ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स जेईई की आधिकारिक वेबसाइट – jeeadv.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, ‘जेईई एडवांस्ड एएटी परिणाम 2023’
  • फिर यह आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा जहां आपको मांगे गए क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। 
  • अब जेईई एडवांस एएटी परिणाम 2023 को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट ले लें।

ये भी पढ़ें: SSC CPO पेपर-2 की फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें चेक


 

 

Latest Education News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Results News in Hindi के लिए क्लिक करें एजुकेशन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *