भारत में अभी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की जरूरत नहीं, देश के पास उपलब्ध है पर्याप्त भंडार


  • खाड़ी देशों में चल रहे तनाव की वजह से भारत समेत दुनियाभर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित हो रही है। इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया, जिसकी वजह से तेल और गैस की आपूर्ति पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। हालांकि, भारत में परिस्थितियों अभी पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की वजह से कई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। लेकिन, भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

    Image Source : PTI

    खाड़ी देशों में चल रहे तनाव की वजह से भारत समेत दुनियाभर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित हो रही है। इजरायल और अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर दिया, जिसकी वजह से तेल और गैस की आपूर्ति पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। हालांकि, भारत में परिस्थितियों अभी पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की वजह से कई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई हैं। लेकिन, भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।

  • पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि भारत में अभी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने की जरूरत नहीं है क्योंकि देश के पास तेल का पर्याप्त स्टॉक है। देश में किसी भी पंप पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर के रास्तों से कच्चे तेल का आयात तेज कर दिया है।

    Image Source : AFP

    पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि भारत में अभी पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने की जरूरत नहीं है क्योंकि देश के पास तेल का पर्याप्त स्टॉक है। देश में किसी भी पंप पर पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर के रास्तों से कच्चे तेल का आयात तेज कर दिया है।

  • होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आने वाले कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने के बाद भारत ने समय पर वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर लीं, जिससे सप्लाई में कोई कमी नहीं आई है।

    Image Source : INDIAN OIL

    होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आने वाले कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने के बाद भारत ने समय पर वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर लीं, जिससे सप्लाई में कोई कमी नहीं आई है।

  • इसके साथ ही, सूत्रों ने सोमवार को बताया कि केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए बुकिंग के समय को 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच तरह-तरह की अफवाहों की वजह से एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी की जानकारी मिल रही है। कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां जो लोग पहले 55 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करते थे, उन्होंने 15 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया है।

    Image Source : PTI

    इसके साथ ही, सूत्रों ने सोमवार को बताया कि केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए बुकिंग के समय को 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, खाड़ी देशों में जारी तनाव के बीच तरह-तरह की अफवाहों की वजह से एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी की जानकारी मिल रही है। कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां जो लोग पहले 55 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करते थे, उन्होंने 15 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया है।

  • सरकार ने रिफाइनरियों को LPG के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही, सरकार ने कंपनियों को आदेश दिए हैं कि वो कमर्शियल एलपीजी कनेक्शन के बजाय घरेलू LPG कनेक्शन को प्राथमिकता दें।

    Image Source : PTI

    सरकार ने रिफाइनरियों को LPG के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही, सरकार ने कंपनियों को आदेश दिए हैं कि वो कमर्शियल एलपीजी कनेक्शन के बजाय घरेलू LPG कनेक्शन को प्राथमिकता दें।





  • Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *