हिमाचल प्रदेश में फटा बादल, सैंकड़ों लोग फंसे
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के पराशर बागी में बेहद तेज बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। पराशर बागी में बादल फटने से नदी नाले उफान पर हैं। आस पास के इलाकों से जो वीडियो सामने आ रहे हैं वे बेहद डरावने और भयावह हैं। बताया जा रहा है कि यहां चम्बा के विद्यार्थियों की एक बस और कई वाहन फसें हैं। इसके अलावा कई लोग पराशर झील से वापस आ रहे थे और बादल फटने से फंस गए।
बिगड़ते हालात को देखते हुए स्थानीय लोग और प्रशासन ने ने फंसे हुए लोगों के रहने का किया इंतजाम किया है।
यह खबर अपडेट हो रही है…