
इजरायल में ईरान के मिसाइल हमले के बाद उठता धुआं।
Israel US Iran War Live Updates: इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध का मंगलवार को चौथा दिन शुरू हो गया है। यह युद्ध पहले से अधिक घातक हो गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या का बदला लेने के लिए ईरान ने पूरे मिडिल-ईस्ट में आग लगा दी है। ईरानी मिसाइलें मिडिल-ईस्ट के देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों और दूतावासों पर कहर बरपा रही हैं।
इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध में पिछले 3 दिनों में क्या-क्या हुआ?… यह जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर लें पूरी जानकारी
Live updates : Israel US Iran War Live Updates: इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध का चौथा दिन हुआ और घातक, चारों ओर बरस रहीं मिसाइलें
Refresh
-
Mar 03, 2026
1:11 PM (IST)
उत्तरी फिलिस्तीन में लगातार बज रहे हवाई हमले के सायरन
उत्तरी फिलिस्तीन में इस समय लगातार हमले के सायरन बज रहे हैं। सायरन की आवाज सुनकर लोग घबरा गए हैं और अपने-अपने घरों में घुस गए हैं।
-
Mar 03, 2026
1:08 PM (IST)
इजरायल-अमेरिका से जारी युद्ध के बीच ईरान में आया तेज भूकंप
इजरायल और अमेरिका से जारी युद्ध के बीच ईरान में जोरदार भूकंप आया है। भूकंप से क्षेत्र की इमारतें हिल गईं और लोग घरों से निकलकर बाहर की ओर भागने लगे।
-
Mar 03, 2026
1:06 PM (IST)
मिडिल-ईस्ट में चल रही जंग पर US सीनेटर शूमर का बड़ा बयान, बोले-“अमेरिकी जनता नहीं चाहती युद्ध”
अमेरिकी सीनेटर शूमर ने कहा, “हम मध्य पूर्व में चल रहे अंतहीन युद्धों से तंग आ चुके हैं’। उन्होंने कहा कि ‘अमेरिकी जनता ऐसा नहीं चाहती।’ शूमर ने ईरान पर ट्रंप द्वारा किए गए हमले के फैसला का विरोध किया।
-
Mar 03, 2026
1:02 PM (IST)
ईरान ने इस्फहान न्यूक्लियर साइट पर हमला करने आए इजरायली ड्रोन को मार गिराया, देखें VIDEO
ईरान ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए न्यूक्लियर साइट पर हमला करने आए इजरायली ड्रोन को मारकर गिरा दिया है। ड्रोन गिरने के बाद उसमें आग लग गई और मौके पर ऊंचा धुआं और आग की लपटें उठते देखा जा रहा है।
-
Mar 03, 2026
12:58 PM (IST)
इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर फिर बड़ा हमला किया
इजरायल और अमेरिका की सेनाओं ने मंगलवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर फिर एक बड़ा हमला किया। इसके बाद बिल्डिंग से धुआं उठता देखा जा रहा है।
-
Mar 03, 2026
12:52 PM (IST)
इजरायल ने दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को किया तहस-नहस
आईडीएफ ने मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरूत समेत दक्षिण लेबनान में कई जगहों पर ईरान समर्थिक आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कई बड़े हमले किए। आईडीएफ ने इस दौरान हिजबुल्लाह को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने का दावा किया है।
