Shah Rukh Khan से एक फैन ने पूछा-‘जवान’ देखने पट्टी बांध के थिएटर जाना है क्या? एक्टर ने कहा जवानी के जोश…


twitter- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
Shah Rukh Khan

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जवान’ के लिए चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में किंग खान की फिल्म ‘पठान’ रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख ने 4 साल के लंबे इंतजार के बाद कमबैक किया था। आज किंग खान को इंडस्ट्री में 31 साल पूरे हो गए है। इस मौके पर किंग खान ने ट्विटर पर आस्क मी एनीथिंग रखा, जिसमें फैंस ने एक्टर से कई सवाल किए। 

Shah Rukh Khan से प्रेग्नेंट महिला ने कहा मैं अपने होने वाले बच्चों का नाम ‘पठान’ और ‘जवान’ रखूंगी, एक्टर ने बोल दी ये बड़ी बात

एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

शाहरुख खान ने जैसे ही आस्क मी एनीथिंग रखा वैसे ही कई लोग उनसे उनकी आने वाली फिल्म जवान के बारे में पूछ लिया। ये फिल्म पहले 2 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन निर्माताओं ने फिल्म को 7 सितंबर तक के लिए टाल दिया। एक फैन ने पूछा, “सर जवान टीजर कब? इस पर, शाहरुख ने जवाब दिया, चिंता न करें, जवान का टीजर जल्द आएगा। एक फैन ने  एक्टर पर प्यार बरसाया और जवान के बारे में उत्साह व्यक्त किया। शाहरुख ने अपने फैन का शुक्रिया अदा किया। एक फैन ने कहा- सर जवान के दिन पट्टी बांध के थिएटर जाना है क्या? शाहरुख ने जवाब दिया नहीं बेटा जवान के दिन जवानी के जोश में थिएटर पर जाना है।

Kiara Advani हैं प्रेग्नेंट? वायरल हो रही फोटो में दिखा बेबी बंप

Janhvi, Sara से लेकर ये स्टार किड्स नहीं हैं किसी से कम, जानें किसमें है कौन सा हुनर

इन फिल्मों में आएंगे नजर

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विजय सेतुपति, संजय दत्त और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। ये फिल्म 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘जवान’ सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज हो रही है। इसके बाद वह तापसी पन्नू के साथ फिल्म ‘डंकी’ में नजर आएंगे। जो 22 दिसंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में विक्की कौशल भी नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान जल्द फिल्म ‘जवान’ के अलावा ‘डंकी’, ‘हे राम रीमेक’, ‘राहुल ढोलकिया’, ‘ऑपरेशन खुखरी’ में भी नजर आएंगे। 

 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *