लिवर के मरीज को क्या नहीं खाना चाहिए | What foods are bad for liver in hindi


What is the best food for liver- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
What is the best food for liver

मानव शरीर में लिवर एक महत्वपूर्ण अंग है, जो पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में, दाहिनी किडनी और छोटी आंत के ऊपर होता है। लाल भूरे रंग का दिखने वाला लिवर वजन में लगभग 1.3 से 1.5 किलो तक होता है। खाना पचाने से लेकर खून साफ करने तक लिवर सभी काम करता है। लेकिन प्रदूषण और खराब खानपान के कारण लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। लोग फैटी लिवर के शिकार हो रहे हैं जो कि समय से पता न चले तो घातक साबित होती है। समय रहते अगर खानपान में कुछ बदलाव कर लिए जाएं तो फैटी लिवर की समस्या से बचा जा सकता है।

लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान किस चीज से होता है? (What foods can damage your liver)

  1. हाई ट्राइग्लिसराइड फूड आइटम नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर के प्रमुख कारण बन सकते हैं। हनी सिरप, मक्खन, आलू और चावल में ज्यादा फैट होता है ऐसे में इन्हें कम मात्रा में ही खाना चाहिए।
  2. हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जिनमें मिठाई, सफेद ब्रेड और सॉफ्ट ड्रिंक आदि शामिल हैं। इन चीजों को खाने से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है।
  3. प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड, रेड मीट और तलाभूना खाना भी नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर का कारण बनता है। जिनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

कमजोर लिवर को कैसे मजबूत करें? (What foods are good for liver repair)

  1. लिवर की सेहत अच्छी रखने के लिए एलोवेरा जूस और वेजिटेबल जूस से दिन की शुरुआत करें।
  2. आंवला जूस पीने से लिवर डिटॉक्सिफाइ होता है।
  3. डाइट में हाई फाइबर फूड्स जैसे गेहूं, ज्वार, बाजरा, जई, ओट्स और दालें शामिल करें।
  4. सब्जी और फलों की मात्रा अपने खाने में बढ़ा दें।
  5. प्रोसेस्ड फूड, जंक फूड से दूरी बना लें और घर में बना साफ खाना खाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: World Chocolate Day: डार्क चॉकलेट से कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल, जानें इसे खाने के 5 बड़े फायदे

इस चाय को पीने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल होगा बाहर, जानें इसे बनाने का तरीका

क्या तौलिये से फैल सकता है दाद? जानें बरसात के मौसम में Ringworm से बचाव के उपाय

Latest Health News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *