JSSC PGTTCE 2023: झारखंड पीजीटीटीसीई की एग्जाम डेट घोषित, इस तारीख से शुरू हो रही परीक्षा-JSSC PGTTCE 2023 exam date released at jssc nic in starts from 18 august 2023


सांकेतिक फोटो- India TV Hindi

Image Source : FILE
सांकेतिक फोटो

JSSC PGTTCE Exam Date 2023: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से पोस्ट ग्रेजुएट प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा (PGTTCE 2023) की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गई है। इस भर्ती परीक्षा को 18 अगस्त से लेकर 10 सितंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा। प्रवेश पत्र उचित समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। पात्र उम्मीदवारों द्वारा लेखक सुविधा के लिए आवेदन jssc.nic.in के माध्यम से 3 अगस्त, 2023 तक जमा किया जा सकता है।  

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3120 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पीजीटीटीसीई आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल को शुरू हुई और 4 मई को समाप्त हुई। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए उसे डाउनलोड कर सकेंगे। 

ऐसे कर सकेंगे एडमिट कार्ड को डाउनलोड 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं। 
  • इसके बाद पीजीटीटीसीई 2023 एडमिट कार्ड लिंक देखें। 
  • इसके बाद लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगा गया लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। 
  • इसके बाद एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

ये भी पढ़ें: ये है भारत का सबसे बड़ा राज्य

NTA NCET registration 2023: आवेदन करने की कल लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

 

Latest Education News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Sarkari Naukri News in Hindi के लिए क्लिक करें एजुकेशन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *