Jharkhand CPM leader subhash munda shot dead in his office in Ranchi tension । रांची में CPM नेता की दफ्तर में घुसकर गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव-देखें वीडियो


jharkhand crime news- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
रांची में सीपीएम नेता की हत्या

झारखंड: रांची में सीपीएम नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बेखौफ अपराधियों ने मुंडा के ऑफिस में घुसकर गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक ये वारदात राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक में हुई। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने सुभाष मुंडा को ऑफिस में घुसकर सरेआम सात गोलियां मारीं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद लोगों में आक्रोश है। लोगों ने पूरा दलादली चौक को जाम कर दिया और हंगामा मचाया। बता दें कि सुभाष मुंडा हटिया और मांडर से विधानसभा प्रत्याशी रह चुके हैं।

देखें वीडियो

रांची एसपी ग्रामीण ने दी जानकारी

 एसपी, ग्रामीण रांची,  नौशाद आलम ने बताया कि, रांची के दलादाली इलाके में स्थानीय सीपीआई (एम) नेता सुभाष मुंडा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वह अपने कार्यालय में बैठे थे तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस मौके पर है, जांच चल रही है।

पुलिस के मुताबिक, सुभाष मुंडा अपने दफ्तर में बैठे थे तभी बाइक सवार कुछ लोग आए और ऑफिस में घुसकर उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची, तबतक अपराधी फरार हो गए थे। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:

IMD Alert: देश के कई राज्यों में अगले तीन दिनों तक होगी मूसलाधार बारिश, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी

मणिपुर में फिर से भड़की हिंसा, मोरेह में सुबह से हो रही फायरिंग, 20 घरों में आग लगाई गई

 

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *