Anupamaa new entry nikhil parmar to enter anupamaa life with mega twist for malti devi | Anupamaa की लाइफ में होगी नए शख्स की एंट्री, मालती देवी के पैरों तले खिसकेगी जमीन!


Anupamaa, nikhil parmar, rupali ganguly - India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
अनुपमा में होगी नई एंट्री।

‘अनुपमा’ बीते कई सालों से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर रहने के साथ ही फैंस का सबसे पसंदीदा शो बना हुआ है। घर-घर में ये शो देखा जाता है। हर दिन फैंस को नए ट्विस्ट का इंतजार रहता है। फैंस अनुपमा और अनुज को हमेशा खुश और साथ देखने के लिए बेचैन रहते हैं। इन दिनों शो में एक के बाद एक कई धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। माया का सफर हमेसा के लिए शो से खत्म हो गया। इसका असर अनुपमा की जिंदगी पर पड़ता नजर आ रहा है। ऐसे में एक नए किरादर की एंट्री की बात सामने आ रही है। नई एंट्री के साथ ही शो के ट्रैक में परिवर्तन देखने को मिलेगा। 

शो में बदलाव लाएगी नई एंट्री


‘अनुपमा’ शो में अनुपमा की लाइफ इन दिनों पटरी से उतरी हुई है। मालती देवी उसकी जिंदगी में काले बादलों की तरह छाई हुई है। अनुपमा को उसके बच्चों से दूर करने का मालती देवी हर प्रयास कर रही है। समर, अनुपमा  को छोड़कर मालती देवी की डांस एकेडमी का हिस्सा भी बन गया है। ऐसे में खबरें सामने आ रही हैं कि अनुपमा में एक नई एंट्री होने जा रही है। एक नया आदमी अनुपमा की लाइफ में आने वाला है, जो अनुपमा की लाइफ को संवारेगा या मालती देवी का साथ देगा, ये देखने वाली बात होगी। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि आने वाला शख्स अनुपमा साथ निभाएगा और उसे संभालेगा। 

ये एक्टर कर रहा अनुपमा की लाइफ में एंट्री

वैसे नई एंट्री करने वाले एक्टर का नाम निखिल परमार है। एक्टर का रोल कैसा होगा, इस बारे में एक्टर ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन निखिल परमार ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो ‘अनुपमा’ शो का हिस्सा बनने वाले हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक दो नहीं बल्कि 6 पोस्ट कर के ये जानकारी दी है कि वो शो में नजर आएंगे।  ‘अनुपमा’ का टाइटल पोस्ट उन्होंने साझा किया है। फिलहाल मेकर्स ने इस मामले पर सस्पेंस बरकरार रखा है। 

इन शोज में नजर आ चुके हैं निखिल

आने वाला शख्स अनुपमा की जिंदगी में तबाही मचाएगा या उसकी जिंदगी सवारेगा ये तो एंट्री के बाद ही साफ होगा। वैसे बता दें, निखिल परमार ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्टर मोहसिन खान के साथ काम करते नजर आ चुके हैं। दोनों ने साथ में निशा और उसके कजिन्स में साथ काम किया था। इस शो में अनेरी वजानी भी थीं। एक्टर निमा डेनजोगप्पा और काशीबाई में भी नजर आ चुके हैं। एक्टर ने एक एड फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ भी काम किया था। बीते साल एक्टर ने टाइगर श्रॉफ के साथ ‘हीरोपंती 2’ से डेब्यू किया था। एक्टर ने हाल में ही जानकारी दी थी कि वो सलमान खान के साथ भी काम करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: जब अमीषा पटेल और सनी देओल को लेकर फैंस के बीच मचा गदर, पत्थर फेंकने, लाठी चलाने को तैयार हुए फैंस

Anupamaa में आज आएंगे ये 5 दमदार ट्विस्ट, काव्या और गुरु मां का होगा भांडा फोड़ 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *