major Fire breaks out at rajasthan hospital in Ahmedabad around 100 patients shifted to other hospitals । अहमदाबाद के अस्पताल में लगी भीषण आग, 80 मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में किया गया शिफ्ट


rajasthan hospital fire- India TV Hindi

Image Source : VIDE GRAB
अहमदाबाद के एक अस्पताल में लगी आग

अहमदाबाद के राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में आग से हड़कंप मच गया है। जानकारी मिली है कि बेसमेंट में खड़ी 30 से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में आ गई हैं। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। करीब 80 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के शाही बाग स्थित राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में आज सुबह 4:00 बजे के आसपास आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि धुंआ दूर से ही दिखाई दे रहा था। ये आग बेसमेंट में लगी थी जिसके कारण ऊपरी मंजिलों तक धुआं पहुंच रहा था। 

जब अहमदाबाद के राजस्थान अस्पताल के बेसमेंट में आग लगी तब अस्पताल में 100 मरीज भर्ती थे, जिन्हें शहर के दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 31 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल हॉस्पिटल के रास्ते को बंद किया गया है और फायर ब्रिगेड कॉल जाहिर किया गया था।

यह खबर अपडेट हो रही है…

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें गुजरात सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *