हरियाली तीज पर साड़ी लुक को दें इंडोवेस्टर्न फैशन का तड़का | Indo western saree ideas for hariyali teej 2023 in hindi


 indo western saree ideas- India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
indo western saree ideas

हरियाली तीज पर अक्सर महिलाएं पारंपरिक साड़ियों को पहनती हैं और पूरा गेटअप भी साड़ी वाला ही लेती हैं। लेकिन, इस बार आप अपने लुक को थोड़ा बदल सकते हैं और इसमें फैशन का तड़का लगा सकते हैं। हां, आपने देखा भी होगा कि साड़ियों का ट्रेंड बदल गया है। फैशन में इस समय बेल्ट साड़ी, धोती साड़ी और फिर फ्रिल्स के साथ कई प्रकार की साड़ियां ट्रेंड कर रही हैं।  आपको ये साड़ियां ऑनलाइन या फिर दिल्ली के बाजारों में आराम से मिल जाएंगी। साथ ही इन साड़ियों के लिए आपको ब्लॉउज के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी है। बस आपको अपनी पसंद की साड़ियां लेनी हैं।  

साड़ी को दें इंडोवेस्टर्न साड़ी लुक-Indo western saree ideas for haryali teej 2023

1. रफल फ्रिल वाली साड़ी 

रफल फ्रिल वाली साड़ी आजकल खूब ट्रेंड में हैं। इसके आस-पास काफी सारे फ्रिरल्स लगे होते हैं और ये पुरानी फिल्मों की एक्ट्रेस जैसा लुक देता है। तो, इस हरियाली तीज आप अपने आप को ये अलग लुक दे सकते हैं। तो, बाजार जाएं और एक रफल वाली साड़ी ले लें। इसका कपड़ा और क्वालिटी कैसे रखना है, ये आप तय कर सकती हैं।

Haryali teej 2023: साड़ी, सैंडल से लेकर ज्वेलरी तक, हरियाली तीज की शॉपिंग के लिए सबसे सस्ते हैं दिल्ली के ये बाजार

2. पर्ल वर्क साड़ी

पर्ल वर्क साड़ी आपने सोनम कपूर और ईशा अंबानी को पहने हुए देखा होगा। इसमें मोतियां लगी होती हैं। इसे पहनने से आप बेहद खूबसूरत लगेंगी और सबसे अलग। इसमें कलर आप अपने पसंद की ले सकती हैं। तो, बाजार जाएं और अपनी पसंद की इन साड़ियों को खरीद लें।

 indo western look

Image Source : SOCIAL

indo western look

 

3. बनारसी ब्रोकेड सिल्क की साड़ी

बनारसी ब्रोकेड सिल्क की साड़ियां आजकल कई सारे स्टाइल में आ गई हैं। कुछ में डिजाइन प्लेन ब्लॉज के साथ हैं तो, कुछ बेल्ट वाले हैं। इसके अलावा कुछ में आपको फ्रिल्स लगे हुए मिल जाएंगे और बाकी में आपको हैवी या फिर हल्की एम्ब्रॉयडरी भी मिल जाएगी। तो, इस बार आप बनारसी में भी ये तमाम स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। 

Parsi New Year 2023: प्रकृति प्रेम का उत्सव है Navroz, हर घर में बनाए जाते हैं ये 4 पकवान

4. श्रग, केप या जैकेट से साथ साड़ी

श्रग, केप या जैकेट से साथ आप साड़ी लुक कैरी कर सकती हैं। आपको करना ये है कि अपने कंफर्ट के हिसाब से श्रग, केप या जैकेट ले सकती हैं। इस तरह की साड़ी के लिए आपको ज्यादा ज्वेलरी भी कैरी नहीं करनी होती है। तो, आप साड़ियों के लिए इन आइडियाज की मदद ले सकते हैं। 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *