ब्रोकली बनाने की रेसिपी | cheese broccoli recipe


Broccoli Recipe- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
Broccoli Recipe

बारिश के मौसम में अक्सर लंच और डिनर में कुछ हल्का खाने का मन करता है। ऐसे में ब्रोकली एक हेल्दी ऑप्शन हो सकती है, पोषक तत्वों से भरपूर ब्रोकली के अनेक फायदे हैं। ब्रोकली को कई तरीकों से बनाया जा सकता है। यहां हम आपको टेस्टी मलाई ब्रोकली बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं, जो टेस्ट में क्रीमी और स्वादिष्ट होती है। मलाई ब्रोकली को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

मलाई ब्रोकली बनाने के लिए सामग्री (Ingredients to make Malai Broccoli)

  • ब्रोकली- 1
  • चीज- 4 क्यूब कद्दूकस किए हुए
  • फ्रेश क्रीम/मलाई- 3 चम्मच
  • लहसुन- 2 कली बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च का पेस्ट- आधा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- एक चौथाई चम्मच
  • नींबू रस- 1 चम्मच
  • बटर- 2 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

मलाई ब्रोकली बनाने की रेसिपी (Malai Broccoli Recipe)

  1. मलाई ब्रोकली बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली को अपने अनुसार साइज में काट लें। ध्यान रखें कि ब्रोकली के टुकड़े ज्यादा छोटे न करें। छोटे टुकड़े पकाते हुए जल्दी गलने लगते हैं।
  2. इसके बाद एक पैन में पानी गर्म करें और इसमें कटी हुई ब्रोकली और आधा चम्मच नमक डालें।
  3. 5 मिनट के बाद ब्रोकली को छानकर अलग कर लें और तुरंत ब्रोकली  के ऊपर ठंडा पानी डालें। ऐसा करने से ब्रोकली का रंग हरा ही रहेगा।
  4. अब एक फ्राई पैन में बटर गर्म करें और इसमें लहसुन डालकर भूनें। लहसुन को हल्का ही भूनना है।
  5. इसके बाद उबली हुई ब्रोकली पैन में डालें और चलाएं।
  6. अब इसमें हरी मिर्च का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, नींबू रस और नमक मिलाएं।
  7. 1 मिनट भूनने के बाद  इसमें फ्रेश क्रीम और चीज मिक्स करें।
  8. 2 मिनट के लिए सभी को अच्छे से मिलाएं और फिर गर्मागर्म सर्व करें।
  9. अगर आपके पास ओरिगेनो हो तो आप इसमें मिला सकते हैं। इससे मलाई ब्रोकली का स्वाद और बढ़ जाएगा।

यह भी पढ़ें: National Burger Day: घर पर बनाएं बाजार जैसा टेस्टी बर्गर, फॉलो करें ये स्टेप्स 

बासी चावल से बनती है ये बंगाली डिश, तली हुई मछली और उबला आलू बढ़ाता है स्वाद

घर में बनाएं क्रिस्पी पालक पत्ता चाट, जानें मिनटों में बनने वाली रेसिपी

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *