मध्य प्रदेश: देर रात राज्यपाल से मिले सीएम शिवराज, कल सुबह होगा कैबिनेट विस्तार । Madhya pradesh cm shivraj meets governor at late night cabinet expansion and oath ceremony will held saturday morning


cm shivraj meets governor- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
राज्यपाल से मिले सीएम शिवराज

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। ऐसी खबरें हैं कि सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल में 4 नए चेहरों को जगह दे सकते हैं। इस सिलसिले में सीएम शिवराज ने शुक्रवार को देर रात राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात भी कर ली है। 

सुबह होगा शपथ ग्रहण


सीएम शिवराज ने देर रात राज्यपाल से मुलाकात करते हुए उन्हें नए मंत्रियों की सूची सौंप दी है। राज्यपाल और सीएम की तस्वीर भी सामने आ गई है। कल सुबह राजभवन में 8 बजकर 45 मिनट पर नए मंत्रियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। 

इन्हें मिल सकती है जगह

मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट विस्तार में गौरी शंकर बिसेन, राजेन्द्र शुक्ल, राहुल सिंह लोधी और जालम सिंह पटेल को मंत्री पद मिलने की संभावना जताई जा रही है। इन सभी को मंत्री पद देने का मकसद अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों में भाजपा की स्थिति को मजबूत करना बताया जा रहा है। 

इस कारण हो रहा विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार की वजह प्रदेश में अमित शाह की यात्राओं को बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, शाह ने सीएम शिवराज को दिग्गज भाजपा नेताओं को उनके जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर कैबिनेट में जगह देने के निर्देश दिए थे। 

साल के आखिर में चुनाव

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जा सकता है। इस चुनाव मेें बढ़त बनाकर भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बढ़त बनाना चाहेगी। पार्टी ने 39 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। 

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, इन विधायकों को मिल सकती है जगह

ये भी पढ़ें- कमलनाथ का गढ़ भेदने के लिए CM शिवराज ने चला दांव, नए जिले का किया ऐलान

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें मध्य-प्रदेश सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *