PM Modi Live addressed Indians in Greece talked from Kashi and Athens to Chandrayaan-read full speech/ग्रीस में पीएम मोदी ने भारतीयों को किया संबोधित, काशी और एथेंस से चंद्रयान तक बात, पढ़ें पूरा भाषण


पीएम मोदी, ग्रीस से लाइव। - India TV Hindi

Image Source : FILE
पीएम मोदी, ग्रीस से लाइव।

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत चंद्रयान-3 से की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत चांद पर पहुंचा है। हमारे यहां चांद को मामा कहते हैं। सोशल मीडिया में आपने देखा होगा कि ऐसे चित्र बनाए जा रहे हैं कि रक्षाबंधन से पहले धरती चांद को राखी बांधने पहुंची है। आज भारत ने चांद के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच कर दिखाया है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच सका। मैं इसके लिए आप सबको बधाई देता हूं। पीएम ने कहा कि मैं दुनिया के कई देशों में गया, मगर मेरे लिए ग्रीस आना खास है। यहां एथेंस का इतिहास सबसे खास है। मैं काशी का सांसद हूं, जो दुनिया के सबसे पुराने जीवंत शहरों में से एक है। एथेंस भी दुनिया का प्राचीन नगर है। तीसरा मेरा जहां जन्म हुआ वडनगर… वह भी एथेंस की तरह प्राचीन है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वडनगर में भी हजारों वर्ष पहले की सभ्यता का प्रमाण मिला है। ग्रीस ने मुझे यहां का सबसे बड़ा सम्मान दिया है। इस सम्मान के हकदार आप सब लोग हैं। इसके हकदार 140 करोड़ भारतीय हैं। इसे मैं मां भारती की सभी संतानों के चरणों में समर्पित करता हूं। मैं ग्रीस के लोगों के साथ आज मैं अपनी संवेदना भी व्यक्त करना चाहता हूं। यहां जब जंगल में आग लगी तो बहुत बड़ा संकट खड़ा हुआ। ग्रीस के बहुत लोगों की इसमें मौत हो गई है। भारत इस संकट में ग्रीस के साथ है। ग्रीस और भारत के रिश्ते सदियों से हैं। ये रिश्ते सभ्यता और संस्कृति के हैं। ग्रीस और मौर्य साम्राज्य के बीच मित्रतापूर्वक रिश्ते रहे हैं। सम्राट अशोक के भी ग्रीस से बहुत गहरे रिश्ते रहे। जब दुनिया में लोकतंत्र की चर्चा तक नहीं थी तो हमारे यहां लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं थी। हम दोनों सभ्यताओं ने व्यापार, संस्कृति, शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में बहुत कुछ एक दूसरे से सीखा है। भारतीय सभ्यता की पहचान विश्व को जोड़ने की रही है।

गुरुनानक ने लोगों को जोड़ने के लिए की थी ग्रीस यात्रा

प्रधानमंत्री ने कहा कि इसे हमारे गुरुओं ने सबसे ज्यादा सशक्त किया है। गुरुनानक का उद्देश्य भी मानवता को जोड़ने का था। उन्होंने ग्रीस में अनेक स्थानों की यात्रा की थी। आपने देखा की कोराना काल में कैसे भारत ने दवाओं की सप्लाई चेन को चलाए रखा। मेड इन इंडिया वैक्सीन ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों का जीवन बचाया। गुरुद्वारों में भंडारे लगे। नौजवानों ने निश्शुल्क स्वयं सेवा की। यही हमारे संस्कार हैं। आज दुनिया नए वर्ल्ड ऑर्डर की ओर बढ़ रही है। भारत की बढ़ती ताकत के साथ भारत की भूमिका भी तेजी से विश्व में बदल रही है। अभी मैं दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स में हिस्सा लेकर आ रहा हूं। भारत में जी-20 होने जा रहा है। भारत इसका अध्यक्ष है। हमारा ध्येय समस्त तु वसुधैव कुटुंबकम है। वन अर्थ, वन फैमिली वन फ्यूचर। यानि पूरी दुनिया का फ्यूचर एक है।

भारत ने हर असंभव को संभव कर दिखाया

पीएम मोदी ने कहा कि हम भारतीयों की खासियत यह भी है कि हम जहां रहें वहां मिलजुलकर रहते हैं। दूध में पानी में शक्कर की तरह घुलमिल जाते हैं। आप भी यहां ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इसी तरह आपके भारत में जो रिश्तेदार हैं वह भी पूरे शिद्दत से जुटे हैं। आपके परिवार ने भारत को दुग्ध उत्पादन में भारत को दुनिया में नंबर वन बना दिया है। आपके परिवार ने भारत को धान, फल सब्जियां, इन सभी के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर ले आए हैं। भारत उस स्केल पर काम कर रहा है। जो 15 साल पहले असंभव लगते थे। भारत वह देश है, जो दुनिया को 15 करोड़ स्मार्ट यूजर्स है। दुनिया में दुनिया का सबसे बडा़ दूसरा मोबाइल मैन्युफैक्चर है। भारत वो देश है, जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा तीसरा इकोसिस्टम है। भारत वो देश है, जहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा आटोमोबाइल मार्केट व दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सिविएल एविएशन मार्केट है।

आज आइएमएफ से लेकर विश्व बैंक तक भारत की तारीफ करने से नहीं थकते। दुनिया भर की कंपनियों में भारत में निवेश की होड़ लगी है। भारत दुनिया की 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था है। दुनिया भर के एक्सपर्ट कह रहे हैं कि अगले कुछ वर्ष में भारत दुनिया के टॉप-3 देश में होगा। जब अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है, तब देश तेजी से गरीबी से बाहर निकलता है। भारत में सिर्फ 5 साल में 13.5 करोड़ नागरिक गरीबी से बाहर आ गए हैं। भारत में इनकोनामी का साइज बढ़ने के साथ हर नागरिक हर परिवार की आय बढ़ रही है। भारतीय लोग ज्यादा कमा रहे तो ज्यादा इन्वेस्ट कर रहे हैं। 10 साल पहले भारतीयों ने 8 लाख करोड़ म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट कर रखा था आज 40 लाख करोड़ इन्वेस्ट किया है। आज भारत और उसके लोग आत्मविश्वास से लबालब है। आज का भारत अपने साइंस, इन्नोवेशन और टेक्नालोजी के दम पर पूरी दुनिया में छा रहा है। पिछले 9 साल में भारत में 25 लाख किलोमीटर आप्टिकल फाइबर बिछाया गया है। यह धरती और चांद की दूरी से 6 गुना ज्यादा है।

 

भारत 700 से ज्यादा जिलो में रिकॉर्ड समय में 5 जी सेवा पहुंचाई है। ये हमने किसी से उधार नहीं ली, बल्कि मेड इन इंडिया है। आज भारत में हर गली गांव में डिजिटल ट्रांजेक्शन होने लगा है। अमृतसर से आइजोल तक 10 रुपये का भी कुछ खरीदना है तो आप उसका डिजिटल पेमेंट आसानी से कर सकते हैं। अब जेब में रुपये की जरूरत नहीं आपका मोबाइल फोन ही काफी है। आज भारत जिस स्पीड और स्किल पर काम कर रहा है, उसे सुनकर आपका दिल गदगद हो जाएगा। आज भारत में दुनिया का सबसे रेल ब्रिज भारत में है। आज दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड भारत में है, दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भारत में है, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा भारत में है। दुनिया का सबसे बड़ा सोलर बिन पार्क भारत में है। चंद्रमा आजकल हाट टॉपिक है। पिछले 9 साल में भारत ने गांव में जितनी सड़कें बनाई हैं। वह धरती से चंद्रमा की जितनी दूरी है, इतनी लंबी सड़कें 9 साल में बनी हैं। भारत ने जितनी रेल लाइन बिछाई है, उनकी लंबाई 25 हजार किलोमीटर से ज्यादा है। इटली, साउथ अफ्रीका, पोलैंड, यूक्रेन, ब्रिटेन में जितना बड़ा कुल रेल नेटवर्क है, उससे ज्यादा रेल लाइनें भारत ने पिछले 9 साल में बिछाई है। भारत जितना आज अपने इन्फ्रास्ट्र्क्चर पर खर्च कर रहा है, उतना पहले कभी नहीं किया।

आज भारत जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान पर काम कर रहा है। भारत में हमने किसानों के लिए एक योजना शुरू की है, जिसमें खेती के लिए किसानों को सरकार सीधे पैसा उनके बैंक एकाउंट में भेजती है। अब तक ढाई लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए हैं। भारत अपने गांव में रहने वाली बहनों को ड्रोन पायलट बनाने का बड़ा अभियान चलाने जा रहा है। गांव की बहने ड्रोन पायलट बनकर खेती में मदद करेंगी। इससे दवा छिड़कना, एक जगह से दूसरी जगह सामान पहुंचाना ये सब उनके बाएं हाथ का खेल होने वाला है। भारत में हमने किसानों को 20 करोड़ से ज्यादा स्वैल हेल्थ कार्ड दिए हैं। उन्हें पता है कि खेत में किस प्रकार की खाद चाहिए, जमीन किस प्रकार की फसल के लिए उपयोगी है। इससे वह ज्यादा फसल पैदा कर रहे हैं। हमारे किसान प्राकृतिक खेती की ओर आगे बढ़ रहे हैं। हमारे यहां एक जिला एक उत्पाद है। गुरुदास पुर का गुड़, निजामा बाद की हल्दी, अमृतसर का मुरब्बा हो। हर जिले के एक प्रोडक्ट को लक्षित कर हम उसका उत्पाद बढ़ा रहे। ग्रीस तो वह जगह है, जहां ओलंपिक का जन्म हुआ। खेलों का ये फैशन भारत में भी बढ़ रहा। भारत ओलंपिक से लेकर अन्य खेलों में कमाल कर रहा है। हमारे नीरज चोपड़ा ने तो कमाल कर दिया। इस प्रतियोगिता के इतिहास में भारत ने कुल जितने मेडल जीते थे, उससे ज्यादा इस एक बार में जीते हैं।

आजका भारत अपनी विरासत को सेलिब्रेट कर रहा और उसे विकास से जोड़ रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम युगे युगे भारत अब दिल्ली में बनने जा रहा है। कुछ दिन पहले ही मुझे मध्य प्रदेश के सागर में संत रविदास पार्क की भूमि का पूजन करने का सौभाग्य मिला। यहां 50 हजार गांवों और 300 नदियों से लाई गई मिट्टी से बन रहा है। संत रविदास का जन्म काशी में हुआ था। मुझे काशी में भी विभिन्न सुविधाओं के विस्तार का सौभाग्य मिला है। 9 साल में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए काम किया। एक समय था जब करतारपुर का दर्शन दूरबीन से किया करते थे। हमारी सरकार ने यहां की राहदारी आसान बना दी। गुरु गोबिंद के सभी पर्वों को विश्व भर में मनाने के लिए हमारी सरकार ने पूरी श्रद्धा से काम किया है। अब भारत में हर साल 26 दिसंबर को शाहबजादों की याद में वीर दिवस भी मनाया जा ता है। भारत में फिजिकल, डिजिटल और कल्चरल कनेक्टिविटी का काल शुरू हुआ है। अब ग्रीस से भी लोग भारत में बहुत कुछ देखने भारत आएँगे। आपको जैसे मैंने भारत की बात बताई है, वैसे आपको भी अपने ग्रीस के दोस्तों को यह बात बतानी है। भारत में ग्रीस के लोगों को देखने के लिए बहुत कुछ है। यहां के लोग जीव प्रेमी हैं। भारत के पास वैसे तो दुनिया की ढाई प्रतिशत से कम जमीन है, लेकिन दुनिया की 8 फीसद से ज्यादा बायोडायवर्सिटी भारत में है।

75 फीसदी टाइगर भारत में हैं। सबसे ज्यादा टाइगर भारत में , सबसे ज्यादा एशियाआई हाथी भारत में, सबसे ज्यादा एक सींग वाले राइने भारत में है। भारत में 100 से ज्यादा कम्युनिटी, 400 से ज्यादा नेशनल पार्क और सेंचुरीज हैं। आज का भारत भारत मां की किसी संतान का साथ कभी नहीं छोड़ता। दुनिया में आप कहीं भी हों, मुश्किल में भारत उनका साथ कभी नहीं छोड़ता। जब यूक्रेन युद्ध हुआ तो हम अपने हजारों बच्चों को सुरक्षित निकालकर लाए, जब अफगानिस्तान में हिंसा शुरू हुई तो उन्हें भी निकाला। यहां बड़ी संख्या में सिख भाई थे। इतना ही नहीं गुरु ग्रंथ भी अफगानिस्तान से पूरी अदब के साथ भारत लाए। भारती मिशन आपकी सेवा के लिए हमेशा 24 घंटे पूरी दुनिया में तत्पर हो रहे हैं। जैसे-जैसे भारत और ग्रीस के रिश्ते गहरे हो रहे हैं, वैसे ग्रीस आना-जाना और सरल होगा। हमें दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूती देने के लिए हर संभव प्रयास करना है।

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *