Pushpa 2 release date announced allu arjun rashmika mandanna starrer pushpa the rule tentative release date | Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का इस दिन पर्दे पर होगा धमाका, सामने आई रिलीज डेट


Pushpa 2 release date announced allu arjun rashmika mandanna starrer pushpa the rule tentative relea- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
Pushpa 2

Pushpa 2: अल्‍लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा 2’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के जब से दूसरे पार्ट का एलान हुआ है। तब से अल्‍लू अर्जुन और ‘पुष्‍पा 2’ से जुड़ी नई अपडेट सामने आ रही है। राजनिकांत की ‘जेलर’ के बाद बॉक्‍स ऑफिस पर धमाका करने के लिए अल्‍लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्‍पा 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म ‘पुष्‍पा 2’ के पहले पार्ट का क्रेज आज भी लोगों के बीच देखने को मिल रहा। इसी बीच ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आई है। 

पुष्पा 2 धूम मचाने को तैयार


साल 2023 में जिन फिल्‍मों का दर्शकों को सबसे ज्‍यादा इंतजार है। उन फिल्मों में से एक अल्‍लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा: द रूल’ है। ‘पुष्‍पा’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्‍म ‘पुष्पा: द राइज’ दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। अल्‍लू अर्जुन की इस फिल्‍म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्‍नड़ भाषा में पैन इंडिया रिलीज किया गया था। फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचाया था। वहीं देवी श्री प्रसाद की कम्‍पोजिशन में बने गाने आज भी फैंस की जुबान पर हैं। ‘पुष्‍पा’ के गाने ‘सामी सामी’ और ‘ऊ अंटावा’ साल 2021-2022 में सबसे ज्‍यादा सुने गए। अब इस फिल्म का सीक्वल भी बॉक्‍स ऑफिस पर धूम मचाने को तैयार है। 

इस दिन रिलीज होगी पुष्पा 2

साउथ के ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विययबालन ने ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट सोशल मीडिया पर शेयर की है। ‘पुष्पा द रूल’ साल 2024 में 22 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हो सकती है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में अल्लू अर्जुन की शानदार एक्टिंग के लिए एक्टर को बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड मिला है।

पुष्पा 2 के बारे में 

फिल्म ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड में नजर आएंगी। वहीं, फहद फाजिल फिल्म के विलेन के दमदार रोल में नजर आएंगे। ‘पुष्पा 2’ का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। उन्होंने ही फिल्म का पहला पार्ट भी निर्देशित किया था।  

ये भी पढ़ें –

युवराज सिंह और हेजल के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बीच मझधार में फंसी सवी, इस शख्स के लिए फरिश्ता बनेगा ईशान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा सेलिब्रेट करेगी मैरिज एनिवर्सरी, अबीर को खुश करने लिए अभिमन्यु खेलेगा मास्टर स्ट्रोक

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *