allu arjun film Pushpa 2 The Rule announce release date on independence day 2024 | Pushpa 2 The Rule: इस दिन रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’, बॉक्स ऑफिस पर फिर दिखेगा पुष्पाराज का जलवा


allu arjun film Pushpa 2 The Rule announce release date on independence day 2024- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
Pushpa 2

Pushpa 2 The Rule: अल्‍लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। अब उन सभी दर्शकों का इंतजार खत्म हुआ, जिन्हें इसकी रिलीज डेट का इंतजार था। अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है, जब से इस फिल्म के दूसरे पार्ट का एलान हुआ लोगों के बीच इस मूवी को देखने का जबरदस्त बज बना हुआ है। अल्‍लू अर्जुन और उनकी फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। बॉक्‍स ऑफिस पर एक बार फिर से अल्‍लू अर्जुन उर्फ पुष्पाराज धमाका करने के लिए जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाले हैं। फिल्म ‘पुष्‍पा 2’ के पहले पार्ट का क्रेज आज भी लोगों के बीच इस कदर देखने को मिल रहा है कि क्या कहना! इसी बीच ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आई है। 

बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा पुष्पाराज का जलवा

दर्शक अल्‍लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा: द रूल’ का बेसब्री से इंतजार है। ‘पुष्‍पा’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्‍म ‘पुष्पा: द राइज’ दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। अल्‍लू अर्जुन की इस फिल्‍म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्‍नड़ भाषा में पैन इंडिया रिलीज किया गया था। फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। वहीं अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी बॉक्‍स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन करने को तैयार है। अब इस फिल्म के सीक्वल में  पुष्पाराज का 2024 में जलवा देखने के लिए तैयार हो जाए है।  

पुष्पा 2 इस दिन रिलीज होगी 
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट सोशल मीडिया पर शेयर की है। ‘पुष्पा द रूल’ 15 अगस्त 2024 को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस ऑफिशियल अनाउंसमेंट ने सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हलचल मचा दी है। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में अल्लू अर्जुन की शानदार एक्टिंग के लिए एक्टर को बेस्ट एक्टर नेशनल अवॉर्ड भी मिला चुका है।

पुष्पा 2 के बारे में 
फिल्म ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना लीड में नजर आएंगी। वहीं, फहद फाजिल फिल्म के विलेन के दमदार रोल में नजर आएंगे। ‘पुष्पा 2’ का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। उन्होंने ही फिल्म का पहला पार्ट भी निर्देशित किया था।  

ये भी पढ़ें-

AR Rahman के लाइव कॉन्सर्ट में मची भगदड़, सिंगर ने अपने फैंस के लिए उठाया ये बड़ा कदम

Riteish Deshmukh ने बताया पत्नी Genelia की प्रेगनेंसी का सच, कहा- मुझे और बच्चों के होने पर कोई परेशानी नहीं!

सनी देओल की ‘गदर 2’ हुई ब्लॉकबस्टर तो उदास हुए नसीरुद्दीन शाह, बोले-‘ये परेशान कर देने वाला है’

 

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *