parineeti chopra soon to be husband Raghav Chadha net worth car collection is shocking | परिणीति चोपड़ा के होने वाले पति राघव चड्ढा के पास नहीं है कोई लग्जरी कार, कुल संपत्ति करेगी हैरान!


Raghav Chadha net worth, Raghav Chadha wife- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीते दिनों सगाई की और इसी के साथ अपने प्यार का ऐलान कर दिया। शादी की तस्वीरें लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इसके बाद से ही दोनों को लगातार कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। दोनों को कई बार राजस्थान जाते भी देखा गया, जिसके बाद दोनों की शादी राजस्थान में होने की कयास लगाई गई। कुछ दिनों पहले ही शादी के इनविटेशन कार्ड सामने आ गए। इनमें शादी के सभी कार्यक्रमों की पूरी डीटेल्स दी गई थी, जिससे साफ हो गया कि शादी उदयपुर में ही हो रही है। दोनों की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन्श भी शुरू हो गए हैं। ऐसे में दोनों की लाइफ स्टाइल से लेकर नेट वर्थ तक की चर्चा हो रही है। 

राघव के पास है कितनी संपत्ति


परिणीति चोपड़ा एक लक्जरी लाइफ स्टाइल जीती हैं। फिल्मों की कमाई के अलावा एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट भी करती हैं। वहीं लोग राघव के कामकाज के बारे में भी विस्तार से जानना चाहते हैं। ये तो हर किसी को पता है कि राघव आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद है, लेकिन ये कम ही लोग जानते है कि वो एक बिजने फैमिली से आते हैं। वो एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के अनुसार सीए हैं। MyNeta.info के अनुसार AAP नेता राघव चड्ढा की घोषित संपत्ति लगभग 50 लाख रुपये है। राघव 34 साल की उम्र में राज्यसभा में सबसे कम उम्र के सांसद हैं। 

राघव के पास है ये कार

परिणीति चोपड़ा के मंगेतर राघव चड्ढा की घोषित संपत्ति और MyNeta.info के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 50 लाख रुपये है। उनकी चल संपत्ति की कीमत 36 लाख रुपये है। उनके पास खुद का एक घर है जिसकी कीमत लगभग इतनी ही है। इसके अलावा राघव चड्ढा के पास कई गाड़ियों का कलेक्शन नहीं है। वह 1.32 लाख रुपये की मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर 2009 मॉडल चलाते हैं। इसके अलावा उनके पास करीब 90 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 4.94 लाख रुपये है।

23 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम

23 सितंबर से ही शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत परिणीति की चूड़ा सेरिंमनी से होगी। सुबह 10 बजे परिणीति को चूड़ा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही 10 से दोपहर 1 बजे के बीच खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है। चूड़ा सेरेमनी महाराजा स्वीट्स में हीगी। वहीं खाने का इंतजाम बॉलरूम के पास छत पर किया गया है। दोपहर 12 से 4 बजे तक इनर कोर्टयार्ड में लंच रखा गया है। इसके बाद शाम को एक थीम इनेंट हैं, जिसमें सभी 90 के दश्क वाले बॉलीवुड अंदाज में नजर आएंगे। ये कार्यक्रम 7 बजे से गोआवा गार्डेन में शुरू होगा। 

24 सितंबर के कार्यक्रम

ताज लेक पैलेस पर दोपहर 1 बजे राघव चड्ढा की सेहराबंधी की रसम की जाएगी। इसके बाद ताज लेक पैलेस उदयपुर से बारात  दोपहर 2 बजे निकलेगी। इसके बाद बारात लीला पैलेस पहुंचेगी। जहां 3.30 बजे जयमाल होगा। शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर 6.30 बजे विदाई होगी। इसके बाद खाने का इंतजाम और छोटा रिसेप्शन 8.30 बजे कोर्टयार्डव में रखा गया है। हर इवेंट को अलग-अलग नाम दिया गया है। कार्ड में शादी की ये सारी रस्में लिखी हुई हैं और बहुत खूबसूरती से हर फंक्शन की तस्वीर लगाकर दर्शाया गया है। 

ये भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के प्री-वेडिंग फंक्शन की Inside Photos हुईं लीक, दिखी दोनों की केमिस्ट्री

मुकेश अंबानी के गणेशोत्सव के Inside Videos में दिखा शाहरुख का जलवा, ग्रैंड अंदाज में नीता-श्लोका ने की पूजा

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *