Nita Ambani immersed Bappa with great pomp see the enthusiasm of the devotees in VIDEO | नीता अंबानी ने धूमधाम से किया बप्पा का विसर्जन VIDEO में देखिए भक्तों का उत्साह


Ambani Ganpati Visarjan- India TV Hindi

Image Source : VIRAL BHAYANI
Ambani Ganpati Visarjan

Ambani Ganpati Visarjan: देश भर में गणेश चतुर्थी का त्यौहार धूमधाम से मनाए जाने के बाद अब गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर पर स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमा को ले जा रहे जुलूस में भक्तों के साथ नीता अंबानी भी शामिल हुईं। विसर्जन के जुलूस में भक्तों का उत्साह देखते बन रहा था।

नीता अंबानी दिखी इमोशनल 

बप्पा को विदा करते हुए अक्सर भक्तों की आंखें नम हो जाती हैं। नीता भी 3 दिन बप्पा की सेवा करने के बाद बप्पा को विदा करते हुए काफी भावुक नजर आ रही हैं। हम देख सकते हैं कि नीता बप्पा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ का उत्साह भी बड़ा रही हैं। 

लाल साड़ी में खूबसूरत दिखीं नीता अंबानी

नीता अंबानी इस मौके पर लाल रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल साड़ी के साथ हरे रंग के स्टोन वाली ज्वैलरी को टीम किया है। साथ में उनके बालों के जूड़े में लाल रंग के फूल चार चांद लगा रहे हैं 

सितारों की लगी कतार

मुकेश अंबानी के घर पर गणेश महोत्सव की में मेक इन इंडिया की झलक देखने को मिल रही है।  इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में पॉलीटिशियंस से लेकर बॉलीवुड हस्तियां का लुक नहीं बल्कि नीता अंबानी का लुक फैंस को काफी पसंद आया है। बीते तीन दिनों में रेखा, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, वरुण धवन के साथ कई सितारों ने अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में हिस्सा लिया।  

शाहरुख खान पहुंचे लाल बाग के राजा के दरबार में, छोटे बेटे अबराम ने भी लिया बप्पा का आशीर्वाद

‘फुकरे 3’ से पहले लॉन्च हुआ ‘Choo CPT’, कैसे Chat GPT की दुनिया में आइकोनिक फुकरा कैरेक्टर चूचा की हुई एंट्री!

National Cinema Day: इस दिन लगेगी मूवी लवर्स की लॉटरी, किसी भी फिल्म टिकट मिलेगा सिर्फ 99 रुपए में

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *