PM Modi will have dinner tomorrow with the policemen deployed for the security of G-20 conference, cultural program will also be organized


पीएम मोदी- India TV Hindi

Image Source : पीटीआई
पीएम मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  G-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ कल डिनर करेंगे। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में यह डिनर आयोजित किया जाएगा। इस प्रोग्राम में दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत 25 टॉप ऑफिसर और 250 दूसरे रैंक के दिल्ली पुलिसकर्मी शामिल होंगे। 

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी शाम करीब 6 बजे भारत मंडपम पहुंचेंगे। मेहमानों को प्लेनरी हॉल में बैठाया जाएगा जहां पीएम मोदी उनसे मुलाकात करेंगे। मुलाकात के लिए सीटिंग प्लान के जरिए ग्रुप बनाए जाएंगे। इस दौरान ‘धरती कहे पुकार’ नाम से एक सांस्कृतिक प्रोग्राम होगा। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम करीब 15 मिनट का होगा। इसके बाद पीएम सुरक्षा कर्मियों के साथ डिनर करेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=g2MovNiQ9ac

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *