YouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, यूजर्स नहीं देख पा रहे वीडियो, अकाउंट अपने आप हो रहे लॉगआउट


YouTube - India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH
यूट्यूब डाउन

YouTube down: वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब डाउन हो गया है और इस पर यूजर्स वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। इसके अलावा यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे हैं। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक अमेरिका में लगभग 283,490 लोगों ने बताया कि वे यूट्यूब वीडियोज तक पहुंच नहीं पा रहे हैं, जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो प्लेटफार्मों में से एक है। अमेरिका में 56 फीसदी यूजर्स को यूट्यूब ऐप पर, 21 फीसदी को यूट्यूब वेबसाइट पर और 11 फीसदी को यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर वीडियो स्ट्रीमिंग देखने और अकाउंट लॉगआउट से जुड़ी दिक्कतें हो रही हैं।

भारत में भी यूट्यूब पर वीडियो स्ट्रीमिंग में दिक्कत

इसके अलावा भारत में भी यूट्यूब के यूजर्स वीडियो देखने में अमसर्थ हो रहे हैं और उनके अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो रहे हैं। आउटेज ट्रेक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर इन के मुताबिक सुबह 6.47 बजे 14,186 लोगों ने इस बात की रिपोर्ट की और 6.42 बजे कुल 18,000 यूजर्स ने यूट्यूब डाउन होने की बात रिपोर्ट की है। इसके मुताबिक भारत में कुल शिकायतों में से 72 फीसदी लोगों ने यूट्यूब ऐप पर तकनीकी दिक्कत की शिकायत की है। इसके अलावा वीडियो स्ट्रीमिंग को लेकर 17 फीसदी शिकायतें दर्ज की गई हैं। वेबसाइट को लेकर 11 फीसदी लोगों ने तकनीकी दिक्कत की बात मानी है। YouTube Down

Image Source : YOUTUBE

यूट्यूब डाउन

यूजर्स ने दर्ज की शिकायत

यूजर्स ने बताया कि YouTube ऐप खोलने की कोशिश करते समय उन्हें ‘something went wrong’ का एरर दिखाई दे रहा था। इसके अलावा यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो जा रहे थे। यूट्यूब के ऐप, वेबसाइट के साथ टीवी ऐप पर भी ये दिक्कत देखी जा रही है और वहां से भी यूजर्स के अकाउंट अपने आप लॉगआउट हो गए हैं। टीवी पर YouTube ऐप के लिए दोबारा लॉगिन मांगा जा रहा है। YouTube TV App

Image Source : INDIA TV

यूट्यूब टीवी ऐप

YouTube का जवाब आया

YouTube के बंद होने का कारण तुरंत साफ नहीं हो पाया है और YouTube ने इस समस्या को स्वीकार कर लिया है। एक्स पर TeamYouTube ने इस बात को लेकर लिखा है – “अगर आपको अभी YouTube एक्सेस करने में परेशानी हो रही है, तो आप अकेले नहीं हैं — हमारी टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं और यहां अपडेट देती रहेंगी” 

गूगल सपोर्ट पर YouTube Help की तरफ से 7 बजकर 24 मिनट पर लिखा गया है कि “हमें ज्ञात है कि आप में से कुछ लोगों को यूट्यूब एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। हमारी टीम इस बात से अवगत है और जैसे ही हमारे पास अपडेट आएंगे, हम आप तक पहुंचाएंगे। धन्यवाद- टीम YouTube

ये भी पढ़ें

Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro की लॉन्च डेट CEO ने किया कंफर्म, डिजाइन और फीचर्स सबकुछ बदलेगा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *