‘गांधी’ से लेकर ‘हे राम’ तक..महात्मा गांधी पर बन चुकी है कई फिल्में | on 2nd october Mahatma gandhi 154 th birth anniversary Watch these bollywood movies


Mahatma Gandhi- India TV Hindi

Image Source : DESIGN
महात्मा गांधी पर बन चुकी है कई फिल्में

आज गांधी जयंती है। ये दिन हर देशवासियों के लिए बेहद खास होता है। क्योंकि इस खास मौके पर राष्ट्रपिता और सभी के प्रिय बापू महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। इस खास दिन पर पूरा देश महात्मा गांधी को याद करता है। आपको बता दें कि भारत की आजादी में गांधी जी का अहम योगदान रहा था। आज भी जब बापू को याद किया जाता है तो लोगों के दिलों में देशभक्ति की लहर दौड़ जाती है। वहीं महात्मा गांधी बॉलीवुड के भी चहेते रहे हैं। बापू पर जितनी फिल्में भारतीय सिनेमा जगत में बनी हैं शायद ही किसी और शख्सियत पर बनी हों। इन फिल्मों को देखने के बाद आपके दिल में गांधी जी के लिए प्यार और सम्मान अपने आप उमड़ आएगा। आइए इस खास मौके पर एक नजर डालते हैं गांधी जी पर बनी फिल्मों पर । 

‘गांधी’ (1982)

'गांधी' (1982)

Image Source : DESIGN

‘गांधी’ (1982)

गांधी जी पर बनी फिल्म ‘गांधी’ साल 1982 में रिलीज हुई थ, इसके डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो हैं। इस फिल्म में गांधी जी का लीड रोल ब्रिटिश अभिनेता बेन किंग्सले ने निभाया था। इस फिल्म ने 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे।

‘द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी’ (1996)

'द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी' (1996)

Image Source : DESIGN

‘द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी’ (1996)

बॉलीवुड एक्टर रजित कपूर ने फिल्म ‘द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी’ में बापू का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इस फिल्म में महात्मा गांधी के जीवन के 21 वर्षों को दिखाया गया है, जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बिताए थे।

‘हे राम’ (2000)

'हे राम' (2000)

Image Source : DESIGN

‘हे राम’ (2000)

साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘हे राम’ की कहानी भी महात्मा गांधी की हत्या पर आधारित है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अतुल कुलकर्णी, गिरीश कर्नाड और ओमपुरी ने अहम किरादर निभाया था। इस फिल्म को कमल हासन ने डायरेक्ट किया था, जिसमें बापू की हत्या से जुड़े सारे पहलू दिखाए गए हैं।

‘लगे रहो मुन्नाभाई’ (2006) 

'लगे रहो मुन्नाभाई' (2006)

Image Source : DESIGN

‘लगे रहो मुन्नाभाई’ (2006)

‘लगे रहो मुन्नाभाई’ (2006) में दिलीप प्रभावलकर :संजय दत्त अभिनीत यह फिल्म न केवल गांधी जी के ऊपर बनी थी, बल्कि इसमें उनकी शिक्षाओं पर भी प्रकाश डाला गया था। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी थे। इसमें दिखाया गया है कि आज के जमाने में भी गांधी प्रासंगिक क्यों हैं। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए दिलीप को सर्वश्रेष्ठ सहयोगी अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

‘गांधी माई फादर’ (2007)

'गांधी माई फादर' (2007)

Image Source : DESIGN

‘गांधी माई फादर’ (2007)

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘गांधी माई फादर’ में दर्शन जरीवाला ने बापू का किरदार निभाया है और अक्षय खन्ना ने हीरालाल गांधी का रोल निभाया था। इस फ़िल्म में बापू और उनके बेटे हीरालाल गांधी के साथ उनके रिश्तों को अच्छे से दर्शाया गया है। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है।

 

अक्षय कुमार और रजनीकांत ने किया स्वच्छता अभियान को सपोर्ट, इस तरह एक्टर्स ने दिया पीएम मोदी का साथ

कंगना रनौत ने फिल्म ‘तेजस’ की टीजर डेट का किया ऐलान, बदलेगा एक्ट्रेस के फिल्म का नाम?

खिलखिलाते हुए परिणीति चोपड़ा ने फ्लॉन्ट किए कलीरे, सामने आईं एक्ट्रेस की चूड़ा रस्म की अनदेखी तस्वीर

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *