The guy said goodbye to the company by writing three words, even you might not have seen such a resignation|तीन शब्द लिखकर बंदे ने कंपनी को कह दिया बाय, आपने भी नहीं देखा होगा ऐसा रेजिग्नेशन लेटर


तीन शब्दों में कंपनी को कर दिया टाटा- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
तीन शब्दों में कंपनी को कर दिया टाटा

हर कंपनी के कुछ नियम होते हैं। किसी भी कंपनी में नौकरी शुरू करने से पहले आपको वहां के कुछ नियम और शर्त मानने पड़ते हैं। इन्हीं नियमों में से एक यह भी है कि जब आप उस कंपनी को छोड़े तब आप एक आधिकारिक रजिग्नेशन लेटर लिखे। अकसर इस लेटर में लोग कंपनी छोड़ने का कारण लिखते हैं। मगर एक बंदे ने केवल 3 शब्दों का लेटर लिखकर कंपनी छोड़ दी। वैसे तो यह मामला काफी पुराना है मगर सोशल मीडिया पर आजकल फिर से एक बार वायरल हो रहा है। इस लेटर को अब तक का सबसे छोटा रेजिग्नेशन लेटर कहा जा सकता है।

खतम टाटा बाय बाय

सोशल मीडिया पर आजकल एक लेटर ने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रखा है। यह कोई लव लेटर नहीं है बल्कि एक त्यागपत्र यानी रेजिग्नेशन लेटर है। अकसर आपने लंबे चौड़े रजिग्नेशन लेटर देखे होंगे जिसमें कर्मचारी अपनी हर बात को लिखते हैं। मगर इस बंदे ने केवल 3 शब्दों का रेजिग्नेशन लेटर लिखा है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इस रेजिग्नेशन लेटर में डियर सर और विषय के अलावा केवल तीन शब्द लिखे गए हैं जो, ‘बाय बाय सर’ है। आपको बता दें कि यह पोस्ट 12 जून 2022 का है मगर सोशल मीडिया पर आजकल खूब वायरल हो रहा है।

लोगों ने दिए रिएक्शन

इस वायरल पोस्ट को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर Maphanga Mbuso नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 2 लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है तो वहीं 2,776 लोगों ने शेयर किया है। इस अनोखे और छोटे से रजिग्नेशन लेटर को देखने के बाद हर कोई हैरान है। एक बंदे ने लिखा- इसने सीधे मुद्दे की बात की है। तो वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा- नो बकवास। आपको यह लेटर कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताएं।

ये भी पढ़ें-

Video Viral: जुगाड़ ऐसा करो कि हर कोई तारीफ करे, शख्स ने मारुति 800 को मॉडिफाई कर बनाया रॉल्स रॉयस

कुत्ता या बिल्ली नहीं बल्कि मगरमच्छ को बनाया पालतू, जिसने भी देखा हो गया दंग

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *