Live: पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का बजा बिगुल, इलेक्शन कमीशन कर रहा तारीखों का ऐलान


election Commission- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का बजा बिगुल

Election Commission PC Live: केंद्रीय चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान कर रहे हैं। आयोग के इस ऐलान के बाद पांचों राज्यों में आदर्श आचार सहिंता भी लागू हो जाएगी। इसका मतलब यह हुआ है कि अब यहां सरकारें किसी भी नए काम को शुरू नहीं कर पाएंगी। इसके साथ ही सरकार और प्रशासन चुनाव आयोग के हाथ में चला जाएगा। जिलों के डीएम चुनाव अधिकारी बन जाएंगे और इन राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल या जिम्मेदारियों में बदलाव भी अब चुनाव आयोग ही करेगा। चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि उनकी और उनकी टीम पिछले 6 महीने से काम कर रही है और हमने सभी पांचो राज्यों कई दौरे के बाद पूरा कार्यक्रम बनाया है। 

किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटें

  1. राजस्थान – 200
  2. मध्य प्रदेश – 230
  3. छत्तीसगढ़ – 90
  4. तेलंगाना – 119
  5. मिजोरम – 40

लाइव अपडेट – 

  • पांच राज्यों में 16.1 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 
  • इन पांच राज्यों में 8.2 करोड़ से ज्यादा पुरुष मतदाता वोट करेंगे।
  • वहीं यहां 7.5 महिला मतदाता हैं।
  • पिछले 40 दिनों में आयोग की टीम ने पांचो चुनावी राज्यों का दौरा किया।
  • इन चुनावों में 60 लाख से ज्यादा नए मतदाता वोट करेंगे।
  • 23.6 लाख से ज्यादा नई महिला मतदाता।
  • पांच राज्यों में बनाए जाएंगे 1.77 लाख वोटिंग बूथ।
  • कंट्रोल रूम से होगी हर बूथ की निगरानी।
  • 17 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन।
  • मतदाता के लिए 17,734 मॉडल मतदान केंद्र होंगे।
  • 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।
  • 8,192 पीएस पर महिलाएं कमान संभालेंगी।
  • अपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को तीन बार विज्ञापन देना होगा।
  • ऐसे उम्मीदवारों को चुनने के लिए पार्टी को भी कारण बताना होगा।
  • स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन-मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों की जागरूकता और सहयोग महत्वपूर्ण है।
  • नागरिक ECI के #cVigil ऐप के माध्यम से किसी भी प्रकार की चुनावी कदाचार की रिपोर्ट ECI को कर सकते हैं।
  • हर शिकायत पर #100मिनट में जवाब दिया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश में आदिवासियों के लिए आरक्षित वन क्षेत्रों/अभयारण्यों में मतदान केंद्र स्थापित किये जायेंगे।
  • मिजोरम में मतदान दल 22 गैर मोटर योग्य पीएस और 19 नदी मतदान केंद्रों से नाव द्वारा पैदल यात्रा करेंगे।
  • पांचो राज्यों में बनाए गए हैं 940 चेक पोस्ट।
  • शराब, नशे और पैसे का चुनाव में प्रयोग को लेकर इस बार चुनाव आयोग बेहद ही सख्त रहेगा। 
  • सभी पोलिंग बूथों में मूलभूत सुविधाएं मौजूद रहेंगी।
  • मिजोरम में 7 नवंबर को चुनाव होगा 

 

खबर अपडेट हो रही है 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *