बदले गए दो राज्यों के गवर्नर, ओडिशा में रघुवर दास तो त्रिपुरा में ये होंगे नए राज्यपाल । President appoints Indra Sena Reddy Nallu Governor of Tripura and Raghubar Das as Governor of Odisha


ओडिशा और त्रिपुरा के नए राज्यपाल।- India TV Hindi

Image Source : ANI
ओडिशा और त्रिपुरा के नए राज्यपाल।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा और त्रिपुरा में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति ने तेलंगाना के नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल और झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार यानी 18 अक्टूबर को बयान जारी कर के इन दोनों राज्यों के लिए नए राज्यपाल की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं इन दोनों नए गवर्नर के बारे में खास बातें।

जानें दोनों राज्यपाल के बारे में


रघुवर दास ने साल 2014 से लेकर 2019 तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। 1995 में पहली बार विधायक बनने वाले रघुवर दास झारखंड के पहले ऐसे सीएम थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था। वह फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद का कार्यभार संभाल रहे हैं। वहीं, तेलंगाना से भाजपा के नेता और वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को भी त्रिपुरा के राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

इनकी जगह लेंगे

इंद्र सेना रेड्डी नल्लू त्रिपुरा के वर्तमान राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य की जगह लेंगे। आर्य को जुलाई, 2021 में राज्य का गवर्नर बनाया गया था। वहीं, रघुवर दास ओडिशा के वर्तमान राज्यपाल गणेशी लाल की जगह लेंगे। लाल को 2018 में ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया था। 

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताई खुशी

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिपुरा और ओडिशा में नए राज्यपाल की नियुक्ती पर खुशी जताई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए राज्यपालों की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है। रघुवर दास और इंद्र सेना रेड्डी नल्लू की नियुक्ति उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

ये भी पढ़ें- बीजेपी और शिवसेना के बीच बिगड़ सकती है बात, एकनाथ शिंदे ने 22 लोकसभा सीटों पर ठोका दावा

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: उद्धव गुट को फिर लगा बड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुईं महिला इकाई की प्रमुख मीनाताई कांबली

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *