India biggest Ravan will burn in Panchkula Rs 18 lakh has been spent watch VIDEO । पंचकूला में जलेगा देश का सबसे बड़ा रावण, 18 लाख रुपये हुए हैं खर्च- देखें VIDEO


सबसे बड़े रावण के पुतले का किया जाएगा दहन- India TV Hindi

Image Source : INDIA
सबसे बड़े रावण के पुतले का किया जाएगा दहन

देशभर में आज 24 अक्टूबर को दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन जगह-जगह रावण और उसके दो भाइयों मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए जाते हैं। ऐसा बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाने के लिए किया जाता है। इस बार हरियाणा के पंचकूला में देश का सबसे बड़ा रावण का पुतला बनाया गया है, जिसका दहन किया जाएगा। 171 फीट का ये रावण का पुतला देश भर में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

रावण के पुतले दहन का भव्य आयोजन

पंचकूला के सेक्टर- 5 स्थित शालीमार ग्राउंड में इस विशाल रावण के पुतले के दहन का भव्य आयोजन होगा। 171 फीट इस रावण के पुतले को बनाने में करीब 18 लाख रुपये का खर्च आया है। पंचकूला के श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (दशहरा कमेटी) और श्री आदर्श रामलीला ड्रैमेटिक क्लब की ओर से संयुक्त रूप से यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। विशाल रावण के पुतले को क्रेनो की मदद से खड़ा कर दिया गया है। 

25 कारीगरों ने तैयार किया है यह पुतला

इस रावण को बनाने में 25 कारीगर बीते तीन महीने से लगे हुए थे। रावण के इस पुतले को बनाने में करीबन 25 क्विंटल लोहा, 500 बांस के टुकड़े, 3000 मीटर लंबा मैट, 3500 मीटर कपड़ा और 1 क्विंटल फाइबर लगा है। इसके अंदर इको फ्रेंडली पटाखे लगाए हैं, जो तमिलनाडु से मंगवाए गए हैं। रावण पूरी तरह से इको फ्रेंडली है और रिमोट के जरिए इस रावण का दहन किया जाएगा। बराडा गांव से तेजिंदर सिंह राणा सबसे ऊंचा रावण का पुतला बनाने का रिकॉर्ड बनाते हैं। वे पिछले 35 सालों से रावण बना रहे हैं।

– उमंग श्योराण की रिपोर्ट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *