प्रियंका ने छत्तीसगढ़ में किया इंदिरा और राजीव गांधी को याद, बोलीं- परिवारवाद नहीं बल्कि देश की भक्ति कर रहे । Chhattisgarh Assembly Elections congress leader priyanka gandhi remembers indira and raj


प्रियंका ने छत्तीसगढ़ में की रैली। - India TV Hindi

Image Source : X (@INCINDIA)
प्रियंका ने छत्तीसगढ़ में की रैली।

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब बहुत कम समय बाकी रह गया है। भाजपा और कांग्रेस समेत सभी दल राज्य में पार्टी को मजबूती देने के लिए रैलियां कर रहे हैं। आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी राज्य के बिलासपुर में रैली की। इस रैली में लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका ने अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी को भी याद किया। प्रियंका ने इसके बाद विपक्षी दलों की ओर से लगाए जा रहे परिवारवाद के आरोपों पर भी जवाब दिया है। 

देश के प्रति एक भक्ति 

रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा- “जब इंदिरा जी को गोली मारी गई, तो हम दोनों भाई-बहन स्कूल में थे। पिता जी बंगाल दौरे पर थे, मां अस्पताल में थीं। 7 साल बाद मेरे पिता के साथ भी वही हुआ, लेकिन मेरी इस देश में आस्था और देशभक्ति कम नहीं हुई। जब हम अपनी पीढ़ियों की बात करते हैं तो हमारी आलोचना करने वाले परिवारवाद की बात करते हैं। ये परिवारवाद नहीं है, ये देश के प्रति एक भक्ति है- जो टूट नहीं पा रही है।”

कई बड़ी घोषणाएं
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रैली में कांग्रेस की ओर से जनता के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली फ्री, ऋण माफी, मुफ्त इलाज समेत कई बड़ी घोषणाएं की। प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जाति जनगणना और महिला आरक्षण के मुद्दे पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। 

इन तारीख को चुनाव व परिणाम
चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव आयोजित करवाने का फैसला किया है। राज्य में 90 विधानसभा सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के परिणाम की घोषणा मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के साथ ही 3 दिसंबर को की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- पत्नी से तिलक कराकर भूपेश बघेल ने दाखिल किया नामांकन, कहा- ‘सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का वादा आपसे करता हूं’

ये भी पढ़ें- इंडिया टीवी चुनाव मंच: CM भूपेश बघेल ने कहा- कांग्रेस इस बार 75 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाएगी

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *