DRDO में अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन-DRDO Recruitment for 37 apprentice posts know how to apply


सांकेतिक फोटो- India TV Hindi

Image Source : FILE
सांकेतिक फोटो

DRDO Apprentice Recruitment 2023: अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर इस भर्ती के लिए आवेदन  प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार  डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

लास्ट डेट


अधिसूचना में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 14 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं, जो कि लास्ट डेट है। 

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 37 पदों को भरा जाएगा। 

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस: 4 पद
  • तकनीशियन अपरेंटिस: 33 पद

सेलेक्शन प्रोसेस 

चयन बोर्ड आवेदनों पर गौर करेगा और आवश्यक योग्यता में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा जो पीएक्सई, चांदीपुर में आयोजित किया जाएगा।

कहां करना है आवेदन

ग्रेजुएट अपरेंटिस और तकनीशियन अपरेंटिस के लिए उम्मीदवारों को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना पोर्टल में पंजीकरण करना आवश्यक है। वर्ष 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 में अपने संबंधित पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत हस्तलिखित आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं कि एक ट्रेन में कितने कोच होते हैं

SSC CGL Tier II 2023: जारी हुई आंसर-की, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Latest Education News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *