परिणीति चोपड़ा ने शुरू की दिवाली की तैयारी, ससुराल से एक्ट्रेस ने यूं सज-धज कर शेयर की तस्वीर | Parineeti Chopra started preparations for Diwali, the actress shared a picture of her from her in-laws


Parineeti Chopra- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
ससुराल में पहली दीवाली मनाएंगी परिणीति

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने जब से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से शादी की है, तब से ही वो लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसमें साफ नजर आता है कि शादी के बाद वह अपनी मैरिड लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं। साथ ही वो अपने ससुराल में त्योहारों को मनाने को लेकर भी काफी एक्साइडेट नजर आती हैं। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ अपने ससुराल में मनाया था। इस दौरान उन्होंने इस त्योहार को मनाने की एक्साइटमेंट भी सोशल मीडिया पर दिखाई थी। वहीं अब एक्ट्रेस ससुराल में दिवाली सेलीब्रेट करने को लेकर भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। 

परिणीति ने शुरू की दिवाली की तैयारी

हाल ही में  परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टा पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ऑरेंज कलर के सूट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस काजल, बड़ी-बड़ी ईयररिंग और हाथों में मेहंदी लगाए नजर आईं। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप किया। परिणीति इस अंदाज में बला की खूबसूरत लग रही थीं। परिणीति चोपड़ा ने इस लुक में अपनी तीन तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है-  ‘दिवाली की शुरुआत हो गई है।’परिणीति चोपड़ा का ये लुक एक बार फिर से फैंस के दिल जीत रहा है। हालांकि परिणीति चोपड़ा ने अब अपने हाथ से शादी का चूड़ा निकाल दिया गया है। सामने आए इन तस्वीरों में वह हाथ में दो कंगन पहने हुए दिखाई दे रही हैं। 

Parineeti Chopra

Image Source : INSTAGRAM

ऑरेंज लिबास में कुछ ऐसी नजर आईं परिणीति

उदयपुर में हुई थी ग्रैंड वेडिंग

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने पिछले महीने राजस्थान के उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी। इस जोड़े ने अपनी हल्दी, संगीत और मेहंदी समारोह भी वहीं आयोजित किया। उन्होंने वहां उनके लिए एक रिसेप्शन भी आयोजित किया। उनके विवाह की रस्मों की शुरुआत दिल्ली में एक सूफी नाइट से हुई। अपने खास दिन की तस्वीरें साझा करते हुए, परिणीति और राघव ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से, हमारे दिल को पता चल गया। इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे .. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे.. हमारा हमेशा के लिए अब शुरू होता है।”

इन फिल्मों में नजर आएंगी परिणीति

परिणीति चोपड़ा को हाल ही में ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। उनकी अपकमिंग फिल्मों में अमर सिंह चमकीला की बायोपिक ‘चमकीला’ और ‘कैप्सूल गिल’ नामक फिल्म शामिल हैं। 

 

 

सुष्मिता सेन की ‘आर्या 3’ ही नहीं ये क्राइम थ्रिलर सीरीज और फिल्में देखकर हो जाएंगे दंग

Bigg Boss 17 के घर से बेघर हुईं मनस्वी ममगई, सना खान की डूबती कश्ती हुई पार

सलमान खान की Tiger 3 में शाहरुख खान के साथ ऋतिक रोशन भी आएंगे नजर, मजा होगा ट्रिपल

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *