ind vs sa 1st time ODI match in 2023 South Africa not hit single six indian bowlers ravindra jadeja। भारतीय गेंदबाजों ने ध्वस्त की साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी, साल 2023 में पहली बार हुआ ये कारनामा


Indian Cricket Team- India TV Hindi

Image Source : PTI
Indian Cricket Team

India vs South Africa: भारत ने धमाकेदार अंदाज में साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हरा दिया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत की मौजूदा वर्ल्ड कप में ये लगातार 8वीं जीत है और अंक तालिका में टीम इंडिया पहले पायदान पर काबिज है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया का हर दांव सही साबित हुआ। 

विराट कोहली ने लगाया शतक 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए विराट कोहली ने शतक और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाया। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारत ने साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 327 रनों का टारगेट दिया। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम सिर्फ 83 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का कोई भी खिलाड़ी टिक नहीं पाया। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज मैच के दौरान रन बनाने के लिए तरसते रहे। 

साउथ अफ्रीका ने बनाया ये खराब रिकॉर्ड

मौजूदा वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ मैच से पहले चार बार 350 प्लस स्कोर बनाया था। लेकिन भारत के खिलाफ उनकी पूरी बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई। साल 2023 में ऐसा पहली बार हुआ कि साउथ अफ्रीका की तरफ से वनडे मैच में कोई भी खिलाड़ी छक्का नहीं लगा पाया हो। इसी वजह से साउथ अफ्रीका को 243 रनों से हार झेलनी पड़ी। वनडे क्रिकेट के इतिहास में ये साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार है। 

वनडे में साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार 


243 रन बनाम भारत, 2023

182 रन बनाम पाकिस्तान, 2002

180 रन बनाम श्रीलंका, 2013

178 रन बनाम श्रीलंका, 2018

रवींद्र जडेजा ने किया कमाल 

भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी की और काफी किफायती साबित हुए। उन्होंने अपने 9 ओवर के स्पैल में 33 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वनडे क्रिकेट में उनका ये दूसरा 5 विकेट हॉल था। उनके अलावा मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक विकेट मोहम्मद सिराज के खाते में गया। इन गेंदबाजों की वजह से ही टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही। 

यह भी पढ़ें: 

विजय रथ पर सवार कप्तान रोहित को सता रहा ये डर! टीम इंडिया पहले भी हो चुकी है इसका शिकार

विराट पर उंगली उठाने से पहले सुन लें यह जवाब, कोलकता में इसलिए खेली धीमी पारी

Latest Cricket News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *